Move to Jagran APP

पुलिस में महिलाओं की तादाद केवल 7.28 फीसद

आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में वैसे तो महिलाओं के स्वीकृत पद 80 हजार हैं, लेकिन उनकी पुलिस बल में तादाद 3.05 फीसद है।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 11:08 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 11:08 PM (IST)
पुलिस में महिलाओं की तादाद केवल 7.28 फीसद
पुलिस में महिलाओं की तादाद केवल 7.28 फीसद

नई दिल्ली, प्रेट्र। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। 2015 में ऐसे मामलों की तादाद जहां 3,29,243 थी वहीं 2016 में वारदातों की संख्या 3,38,954 दर्ज की गई, लेकिन पुलिस में महिलाओं की तादाद महज 7.28 फीसद है। नक्सल प्रभावित तेलंगाना में उनकी तादाद 2.47 फीसद ही है।

loksabha election banner

आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में वैसे तो महिलाओं के स्वीकृत पद 80 हजार हैं, लेकिन उनकी पुलिस बल में तादाद 3.05 फीसद है। यह हालात तब हैं जब केंद्र सरकार राज्यों को 2009, 2012 व 2016 में दिशानिर्देश जारी कर चुकी है कि महिलाओं के लिए पुलिस बल में 33 फीसद पद सृजित किए जाए। उत्तर प्रदेश में पुलिस बल में कुल पद तीन लाख 65 हजार हैं पर महिलाएं केवल 3.81 फीसद हैं। राज्यों की पुलिस में महिलाओं की स्थिति सबसे बेहतर तमिलनाडु में है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व गोवा में भी हालात अपेक्षाकृत बेहतर हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ पुलिस में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। दिल्ली पुलिस में महिलाएं 8.64 फीसद हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.