जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफा ट्रैफिक की आवाजाही शुरू
भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को इस पर एक तरफा ट्रैफिक की शुरूआत की गई है।
जम्मू(आइएएनएस)। जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के चलते स्थिति अब भी काफी खराब है। भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग को बंद कर दिया गया था, लेकिन जरुरत को देखते हुए सोमवार को इस पर एक तरफा ट्रैफिक की शुरूआत की गई है लेकिन इससे भी लोगो की परेशानी अब भी कम नहीं हो पाई है।
इस राजमार्ग पर आमतौर पर जहां 300 किलोमीटर सफर तय करने में 6 घंटे लगते थे, वहां एक तरफा ट्रैफिक होने के चलते वो सफर 12 घंटे में तय किया जा रहा है। सरकरी सड़क, गढ़्ढ़ों और भूस्खलन के चलते रास्ते में पड़े मलबे के चलते ये मुश्किल आ रही है।
बता दें बर्फबारी और भूस्खलन के चलते ये राजमार्ग बंद चल रहा था। इसके चलते यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। रोजमर्रा की चीजे इसी राजमार्ग से शहर में पहुंचती हैं और इसके बंद होने से लोगों तक ये पहुंच नहीं पा रही हैं।
यह भी पढ़ें: भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद
यह भी पढ़ें: लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद