Move to Jagran APP

देश में एक उपाय से 18 लाख गर्भपात और 23 हजार प्रसूताओं की मौत टाली गई, जानिए आंकड़े

फैमिली प्लानिंग-2020 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 13 करोड़ से ज्यादा महिलाएं और युवतियां आधुनिक गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल कर रही है। भारत में बड़ी संख्या में गर्भपात और प्रसूताओं की मौत को टाला जा सका है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST)Updated: Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST)
देश में एक उपाय से 18 लाख गर्भपात और 23 हजार प्रसूताओं की मौत टाली गई, जानिए आंकड़े
सबसे ज्यादा गर्भनिरोधक गोलियों का ही इस्तेमाल। (फोटो: दैनिक जागरण/फाइल)

नई दिल्ली, जेएनएन। फैमिली प्लानिंग-2020 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 13 करोड़ 90 लाख से अधिक महिलाएं व युवतियां आधुनिक गर्भनिरोधक उपायों का इस्तेमाल कर रही हैं। बीते आठ साल में कम आय वाले देशों में परिवार नियोजन के क्षेत्र में हुई प्रगति का लेखा जोखा लिया गया तो पता चला भारत सहित 13 देशों में इसका उपयोग 50 फीसद तक बढ़ गया है। वहीं बड़ी संख्या में गर्भपात और प्रसूताओं की मौत को टाला जा सका है।

loksabha election banner

लक्ष्य: वर्ष 2017 में भारत ने परिवार नियोजन के संदर्भ में 2020 तक तीन अरब डॉलर खर्च करने और शादीशुदा महिलाओं के लिए आधुनिक गर्भनिरोधक उपायों की उपलब्धता 53.1 फीसद से बढ़ाकर 54.3 फीसद करने का लक्ष्य तय किया था।

नतीजा: भारत ने इस अवधि में दोनों लक्ष्य बखूबी हासिल किए। आधुनिक गर्भनिरोधक इस्तेमाल करने वाली 74 फीसद महिलाएं अपने उपायों से संतुष्ट रहीं।

खर्च: रिपोर्ट में बताया गया कि परिवार नियोजन के मद में भारी भरकम खर्च करने वाले कुछ चुनिंदा देशों में से भारत एक है। 54 देशों से मिले आंकड़ों के अनुसार परिवार नियोजन पर इस साल अब तक 1.6 अरब डॉलर का खर्च हो चुका है। इसमें भी ज्यादातर पांच देशों भारत, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और फिलीपींस में खर्च किया गया है। इसका असर भी अब धी-धीरे नजर आने लगा है।

भारत: यह हुआ असर

5.45 करोड़ अनैच्छिक गर्भधारण

18 लाख असुरक्षित गर्भपात

23 हजार से अधिक प्रसूताओं की मौत को टाला गया

विश्व: सामने आए नतीजे

12.1 करोड़ अनैच्छिक गर्भधारण

2.10 करोड़ असुरक्षित गर्भपात

1.25 लाख से अधिक प्रसूताओं की मौत को टाला गया

इसमें से 50 फीस बढ़ोत्तरी हुई है कम आय वाले 13 देशों में।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.