विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी मां को सच बताने का पूरा अधिकार', सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:13 AM (IST)

प्रियंका गांधी अपनी मां की हाल ही में जारी किताब ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी आफ लव’ पर भाजपा की प्रतिक्रिया से ...और पढ़ें

सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा (फोटो- एक्स)

सोनिया गांधी के समर्थन में उतरी प्रियंका ने BJP-RSS को घेरा (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा और आरएसएस ने सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत बातें फैलाईं

  2.  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- झूठ फैलाने वालों को अब सच से डर लग रहा है

पीटीआई, वायनाड। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को अपनी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने लंबे समय तक सोनिया गांधी के बारे में झूठी कहानियां गढ़ीं और गलत बातें फैलाईं। अब सोनिया अपनी कहानी बता रही हैं और उन्हें सच सामने रखने का पूरा अधिकार है।

प्रियंका गांधी अपनी मां की हाल ही में जारी किताब ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी आफ लव’ पर भाजपा की प्रतिक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं।

प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भाजपा के नेता उनकी मां की किताब पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इतने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ बोला गया, तो अब उनके सच बताने पर विरोध होना स्वाभाविक है।

गौरतलब है कि भाजपा ने सोनिया गांधी की किताब पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उन्होंने 1975 के आपातकाल को सही ठहराने और 1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी को क्लीन चिट देने की कोशिश की है।

पार्टी ने किताब का नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ रखने की टिप्पणी भी की थी। प्रियंका ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना नजरिया और अपनी कहानी होती है। उनकी मां ने किताब में वही बातें रखी हैं, जिन्हें वह स्पष्ट करना चाहती थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।