विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओमिक्रोन को लेकर चिंता बढ़ी, दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली होते हुए ठाणे लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

By TaniskEdited By:
Published: Mon, 29 Nov 2021 01:54 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:17 AM (GMT+05:30)

दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति ने हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित ...और पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका से ठाणे लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित।
दक्षिण अफ्रीका से ठाणे लौटा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित।

ठाणे, एजेंसियां। दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति ने हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मरीज में कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित है या नहीं , जिसे डब्ल्यूएचओ ने वैरिएंट आफ कंसर्न घोषित किया है। उसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि यह व्यक्ति 24 नवंबर को केपटाउन से डोंबिवली लौटा। उसकी कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। केडीएमसी की चिकित्सा अधिकारी डा. प्रतिभा पनपाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद वह व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया है। हालांकि, वह दक्षिण अफ्रीका से पहले दिल्ली आया था।

संक्रमित शख्स दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली आया था

पनपाटिल के अनुसार संक्रमित पाया गया शख्स दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई की यात्रा की थी। उसके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। परिवार के बाकी सदस्यों का आज टेस्ट होगा।अधिकारी ने कहा कि मरीज को फिलहाल केडीएमसी के आर्ट गैलरी आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है। केडीएमसी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। हम नए वैरिएंट से निपटने के लिए तैयार हैं। 

लाकडाउन से बचने के लिए कोरोना संबंधी सभी उपायों का पालन करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट के मद्देनजर लोगों से कोरोना वायरस को लेकर सावधानी में कोताही न करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य एक और लाकडाउन नहीं झेल सकता है। इससे बचने के लिए कोरोना संबंधी सभी उपायों का पालन करना चाहिए। 

बेंगलुरु में संक्रमित पाए गए दो अफ्रीकी नागरिक ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित नहीं

बता दें कि कोरोना के इस वैरिएंट के कारण भारत समेत पूरे विश्व में हड़कंप मच गया है। इस बीच बेंगलुरु में दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिक कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिससे दहशत मच गई थी। राहत की बात यह कि दोनों ओमिक्रोन से संक्रमित नहीं हैं। इनके डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बेंगलुरु ग्रामीण जिले के अधिकारियों के अनुसार दोनों दक्षिण अफ्रीकी नागरिक डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित पाए गए इनमें से एक 11 और दूसरा 20 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके बाद ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर दहशत फैल गई थी।