विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘Omicron का सब-वेरिएंट है BA.2, नहीं है कोई बड़ा खतरा’, COVID टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन का दावा

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Mon, 21 Feb 2022 02:28 PM (IST)

देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव ...और पढ़ें

Omicron का सब-वेरिएंट है BA.2, नहीं है कोई बड़ा खतरा फाइल फोटो
Omicron का सब-वेरिएंट है BA.2, नहीं है कोई बड़ा खतरा फाइल फोटो

नई दिल्ली, एएनआइ: देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष राजीव जयदेवन ने ओमिक्रोन वेरिएंट के BA.2 को लेकर बड़ा दावा किया है। राजीव जयदेवन ने कहा, BA.2 ओमिक्रोन का एक उप-वंश है। यह कोई नया वायरस या स्ट्रेन नहीं है। यह एक उप-वंश है और BA.1 की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल होगा। उन्होंने कहा कि, यह वेरिएंट कोरोना के मामलों में उछाल का कारण नहीं बनेगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, BA. 2 उन लोगों को संक्रमित करने में सक्षम नहीं है, जिन्हें BA.1 ने संक्रमित किया था।

आपको बता दें कि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,051 नए मामले सामने आए हैं। कल के मुकाबले आज 3,917 कम केस आए हैं। हालांकि आज पाजिटिविटी दर में थोड़ा इजाफा देखने को मिला है। ये अब 1.93 फीसद पर आ गई है। कल पाजिटिविटी दर 1.68 फीसद दर्ज की गई थी। वहीं, एक्टिव केस भी अब घटकर 2,02,131 हो गए हैं।