अस्पताल अग्निकांड मामले में ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
अतनु ने कहा कि सम अस्पताल अग्निकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 09:27 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 09:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। सम अस्पताल अग्निकांड की गाज ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री अतनु सव्यसाची नायक पर गिर गई। उन्होंने शुक्रवार की देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अतनु ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भेजा है।
मुख्यमंत्री ने इस्तीफा स्वीकार करते हुए मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया। अतनु ने कहा कि सम अस्पताल अग्निकांड की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है।
पढ़ेंः ओडिशा अग्निकांड- SUM अस्पताल के ट्रस्टी ने किया सरेंडर
वहीं बताया जा रहा है कि सम अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अस्पताल के संस्थापक मनोज नायक को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें