विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पन्नीरसेल्वम ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ

By Edited By:
Published: Sun, 28 Sep 2014 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 02:26 PM (IST)

अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के वफादार और वित्त मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के वफादार और वित्त मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनका चयन आय से अधिक संपत्ति के मामले में जयललिता को चार साल के लिए जेल भेजे जाने के बाद किया गया था।

63 वर्षीय पन्नीरसेल्वम को रविवार को सर्वसम्मिति से अन्नाद्रमुक विधायक दल का नेता चुना गया था। जयललिता ने ख्00क् की स्थिति की तरह अपने उत्तराधिकारी के तौर उन पर भरोसा जताया। विशेष अदालत ने मुख्यमंत्री जयललिता को एक दिन पहले ही म्म् करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराते हुए चार वर्ष की सजा सुनाई थी। उनपर कोर्ट ने सौ करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

शनिवार को फैसला आने के बाद अदालत में खुद जयललिता ने पन्नीरसेल्वम के नाम पर मुहर लगाई थी। बेंगलूर की जेल भेजे जाने से पहले अदालत में उन्होंने पन्नीरसेल्वम से भी काफी देर तक बातचीत कीं। इससे पहले ख्00क् में भी जयललिता ने उन पर भरोसा कर मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी। उस समय तांसी भूमि घोटाले में सजायाफ्ता होने के कारण सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति रद कर दी थी। उस समय छह महीने तक उन्होंने अंतरिम मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और मामले में बरी होने के बाद जयललिता के लिए पद छोड़ दिया।

पढ़ें: सिने तारिका से राजनेता तक के सफर में जया ने देखे हैं काफी उतार चढ़ाव