विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारत रिस्क लेकर कड़ा प्रहार करता है', ऑपरेशन सिंदूर के बाद NSA डोभाल का दुनिया को संदेश

Published: Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि भारत अपने दुश्मनों पर कार्रवाई करने में ...और पढ़ें

अजीत डोभाल का स्पष्ट संदेश (फोटो: पीटीआई/फाइल)

अजीत डोभाल का स्पष्ट संदेश (फोटो: पीटीआई/फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भारत अपने दुश्मनों पर कार्रवाई करने में नतीजों की परवाह नहीं करेगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल का यह बयान भारत की बदलती नीति का स्पष्ट उदाहरण है।

डोभाल ने साफ कहा कि भारत की उदारता को उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए। भारत जोखिम उठा सकता है और कड़ा प्रहार भी कर सकता है। 

डोभाल एक डॉक्यूमेंट्री के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात कर रहे थे।

दुनिया को स्पष्ट संदेश

डोभाल ने कहा, 'दुनिया को संदेश साफ है- भारत की उदारता या भारत के सहनशील होने को कमजोरी नहीं समझना चाहिए। भारत जोखिम उठा सकता है और कड़ा प्रहार कर सकता है। भले ही नतीजे कुछ भी हों।'

पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान भी भारत ने यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने या नागरिकों को निशाना न बनाया जाए।

जब पाकिस्तान सैन्य रूप से पलटवार करते हुए भारत के नागरिकों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, तो भारत ने उसके एयर डिफेंस सिस्टम और रडार साइट्स को तबाह कर दिया और फिर पाकिस्तानी एयरबेस को भी निशाना बनाया।

इसके बाद पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर होना पड़ा और 88 घंटे के बाद संघर्ष विराम हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तो स्पष्ट रूप से कह दिया कि पाकिस्तान का हर हिस्सा ब्रह्मोस मिसाइल की रेंज में है। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान ने न्यूक्लियर पावर होने वाले घमंड को भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- अजीत डोभाल से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा?