GSE में पीएम मोदी ने दिया महिला सशक्तिकरण पर जोर
मोदी ने कहा कि इस समिट से भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में यह समिट पहली बार हो रहा है।
हैदराबाद, एएनआई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के भारत आने की चर्चा कई दिनों से थी। मंगलवार के दिन इवांका भारत आईं और तीन दिवसीय आठवें वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईसी 2017) में हिस्सा लिया। यहां मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर उन्होंने जीईसी 2017 का उद्घाटन भी किया।
इस समारोेह के दौरान पीएम मोदी ने विदेशी व्यवसायियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया। मोदी ने कहा कि इस समिट से भारत और अमेरिका के करीबी संबंधों का पता चलता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में यह समिट पहली बार हो रहा है।
मोदी ने आगे कहा 'भारतीय महिलाएं कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं हमारी सरकार ने कारोबारी माहौल को सुधारने के लिए कई कदम उठाए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में उछाल आना हमारे प्रयासों का नतीजा है। हम आधार, विश्व का सबसे बड़ा डेटाबेस लेकर लाए हम 900 से ज्यादा स्कूलों में नवीनता और उद्यमता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए टिंकरिंग लैब खोल रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि भारत में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे स्पेस से संबंधित कार्यक्रम भी महिला वैज्ञानिकों के योगदान से ही सफल हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स दोनों की भारतीय मूल की महिलाएं थी जिन्होंने अमेरिकी स्पेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मोदी ने कहा कि भारत के 4 में तीन सबसे पुराने कोर्ट में महिलाएं ही प्रमुख जज हैं। उन्होंने हैदराबाद की बात करते हुए कहा कि ये वही शहर है जहां से साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और सानिया मिर्जा जैसी महिलाओं ने विश्व में अपनी धाक जमाई है।
योग दिवस पर किया आमंत्रित
पीएम मोदी ने 21 जून को होने वाले योग दिवस पर पूरे विश्व को आमंत्रित किया और कहा कि योग दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरा विश्व आगे आए।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और इवांका ने किया GES का उद्घाटन, इवांका बोलीं- भारतीय असाधारण