विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश, ज्यादा कीमत वसूलने वालों पर गिरेगी गाज

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:56 PM (IST)

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों और ट्रेड मार्जिन की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतों की सख्त निगरानी के निर्देश

HighLights

  1. एनपीपीए ने 137 कैंसररोधी दवाओं की कीमतों पर निगरानी बढ़ाई।

  2. अधिक कीमत वसूलने वालों पर होगी सख्त दंडात्मक कार्रवाई।

  3. संशोधित मूल्य सूची 'फार्मा सही दाम' ऐप पर उपलब्ध है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन के युक्तिकरण की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण ने अधिक कीमत वसूलने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। रसायन एवं उर्वरक विभाग के अधीन काम करने वाले प्राधिकरण ने राज्य औषधि नियंत्रकों (एसडीसी) से 16 नवंबर तक कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

137 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित कीमतें 9 नवंबर, 2026 से लागू हुईं। इससे पहले 17 अक्टूबर, 2026 को जारी राजपत्र आदेश के तहत 137 नान-शेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित किया गया था।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि 11 नवंबर तक दवा कंपनियों से मिली जानकारियों के आधार पर संशोधित मूल्य सूचियां एनपीपीए की वेबसाइट और ‘फार्मा सही दाम’ एप व पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।

सभी निर्माताओं, स्टाकिस्टों, डीलरों, खुदरा विक्रेताओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को संशोधित कीमतों का पालन करने और अपने परिसरों व वेबसाइटों पर ताजा मूल्य सूचियां प्रमुखता से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।

अधिक कीमत वसूलने, दवाओं की कमी या उपलब्ध न होने से जुड़ी शिकायतें ‘फार्मा सही दाम’ एप या पोर्टल, एनपीपीए हेल्पलाइन (1800-111-255) या monitoring-nppa@gov.in पर ईमेल के जरिये दर्ज कराई जा सकती हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।