स्मार्ट टूथब्रश से पता चलेंगी दिल की समस्याएं
वैज्ञानिक एक ऐसा स्मार्ट टूथब्रश विकसित कर रहे हैं जो दिल की समस्याओं का शुरुआती अवस्था में ही पता लगा लेगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। वैज्ञानिक एक ऐसा स्मार्ट टूथब्रश विकसित कर रहे हैं जो दिल की समस्याओं का शुरुआती अवस्था में ही पता लगा लेगा। यह टूथब्रश लार के जरिये हृदय रोग के लक्षणों पर नजर रखेगा। स्पेन के शोधकर्ताओं के अनुसार, इस उपकरण को हृदय की नियमित जांच में शामिल किया जा सकता है। इससे रोगियों को जरूरत के अनुसार दवाएं लेने में मदद भी मिल सकती है।
इस शोध से जुड़े शोधकर्ता अल्वारो मार्को ने कहा कि लार में सोडियम के स्तर से हृदय समस्याओं की प्रारंभिक चेतावनी मिल सकती है। लार से दिल की धड़कन, दबाव और कुछ नमूनों के बारे में मामूली सूचना मिलने से स्थिति को बेहतर किया जा सकता है। इससे रोगियों को स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : आपके स्वास्थ्य के प्रति सरकार गंभीर, होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव