अब नूपुर शर्मा ने केजरीवाल को दी बहस की चुनौती
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार नूपुर शर्मा ने अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को खुद बहस की चुनौती दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई उम्मीदवारों ने दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को एक मंच पर बहस की खुली चुनौती दी, लेकिन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार नूपुर शर्मा ने अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को खुद बहस की चुनौती दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई उम्मीदवारों ने दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को एक मंच पर बहस की खुली चुनौती दी, लेकिन अभी तक कोई बहस हुई नहीं है। हमेशा बहस के लिए आतुर नजर आने वाले केजरीवाल क्या नूपुर शर्मा की चुनौती स्वीकार करेंगे!
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में लगता नहीं है कि नूपुर और केजरीवाल के बीच बहस देखने को मिलेगी। नूपुर शर्मा ने बुधवार को एक ट्वीट कर केजरीवाल को बहस की चुनौती दी। नूपुर ने ट्वीट में लिखा, 'मैं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती देती हूं। वह बहस की मांग कर रहे थे, मैं उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में इसके लिए आमंत्रित करती हूं।'
इसे भी पढ़ें: भाजपा ने किया पलटवार, कहा-केजरीवाल भगवान ही भरोसे
बता दें कि बहस के लिए चुनौती देने की शुरुआत अरविंद केजरीवाल ने ही की थी। सबसे पहले उन्होंने भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को बहस की चुनौती दी। लेकिन किरण बेदी ने इसके लिए यह कहकर मना कर दिया था कि वह सड़क पर नहीं केजरीवाल से विधानसभा में बहस करने की इच्छुक हैं।
इसे भी पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा का दिल्ली में भाजपा को समर्थन का एलान
इसके बाद कांग्रेस के नेता अजय माकन ने केजरीवाल और किरण बेदी को बहस के लिए ललकारा था। माकन ने तो यहां तक कह दिया था कि अगर किरण बेदी बहस के लिए नहीं आतीं, तो सिर्फ केजरीवाल के साथ बहस करने के लिए वो तैयार हैं। लेकिन केजरीवाल ने माकन की इस चुनौती को स्वीकार नहीं किया।
इसे भी पढ़ें: पोस्टर वारः 'काली रात को काला चंदा, यही है आप का धंधा'