Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    November 2024 Events: इस बार क्यों खास है नवंबर, जानिए क्या होगा दुनिया में

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 07:25 PM (IST)

    November 2024 Calendar Events Important Dates नवंबर महीने के शुरुआत हो गई है। देश के साथ-साथ विदेश में भी कई कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित हैं। भारत में जहां महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं वहीं अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी। नवंबर में होने वाले इन इवेंट्स पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजर टिकी है।

    Hero Image
    नवंबर 2024 में क्या होगा खास। (Photo Jagran)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना देश ही नहीं दुनिया के लिये भी काफी महत्वपूर्ण है। नवंबर में एक तरफ जहां देश में महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं, वहीं विदेश में अमेरिका समेत कई देशों में भी चुनाव होने हैं। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण ईवेंट भी नंबर में हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में चुनाव

    अमेरिका में आज से ठीक पांच दिन बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होंगे। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान पांच नवंबर को होना है, लेकिन भारतीय समयानुसार वोटिंग 6 नवंबर को शाम 4:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक खुली रहेगी। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

    श्रीलंका में संसदीय चुनाव

    श्रीलंका में 14 नवंबर को होने वाले आगामी संसदीय चुनाव के लिए डाक मतदान बुधवार को देशभर के मतदान केंद्रों पर शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने घोषणा की कि पुलिस स्टेशनों, जिला सचिवालयों और जिला चुनाव कार्यालयों सहित नामित सरकारी संस्थानों में डाक मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि डाक मतदान 1 और 4 नवंबर को जारी रहेगा। श्रीलंका में डाक मतदान की अनुमति केवल सरकारी कर्मचारियों को ही है।

    ब्राजील में जी20 की शुरुआत

    इस वर्ष 18 नवंबर से ब्राजील में जी20 सम्मेलन की शुरुआत हो रही है। कैलेंडर के अनुसार, ब्राजील में जी20 के दौरान 130 से अधिक बैठकों और कार्यक्रमों का प्रावधान है। इसका समापन 19 नवंबर 2024 को रियो डी जेनेरियो में आयोजित राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के शिखर सम्मेलन में होगा। जी20 बैठक 15 अलग-अलग शहरों में होगी। पिछले साल भारत ने 2024 में जी20 की मेजबानी के लिए ब्राजील को बी20 की अध्यक्षता सौंपी थी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ बिजनेस-20 शिखर सम्मेलन (B-20 Summit) को संबोधित किया था।

    आयरलैंड में चुनाव

    आयरलैंड गणराज्य में 29 नवंबर को आम चुनाव होने हैं, बीबीसी के अनुसार, यह तिथि संभावित बताई जा रही है। आम चुनावों के दौरान टीवी और रेडियो स्टेशनों पर लगाए गए प्रसारण स्थगन नियम को समाप्त कर दिया जाएगा और उसके स्थान पर नई आवश्यकताएं लागू की जाएंगी। इससे पहले, इस नियम के तहत टेलीविजन और रेडियो स्टेशनों पर मतदान के एक दिन पहले स्थानीय समयानुसार दोपहर 14:00 बजे से लेकर मतदान केंद्र बंद होने तक मतदान को प्रभावित करने वाली कोई भी सूचना प्रसारित करने पर प्रतिबंध था। प्रसारकों से यह भी कहा गया है कि वे मतदान के समय जनमत सर्वेक्षणों या एक्जिट पोलों पर रिपोर्टिंग न करें।

    नवंबर की महत्वपूर्ण तिथियां

    1 नवंबर राष्ट्रीय लेखक दिवस
    5 नवंबर विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
    5 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    7 नवंबर सी.वी. रमन का जन्मदिन
    9 नवंबर करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन दिवस
    9 नवंबर विश्व स्वतंत्रता दिवस
    10 नवंबर विश्व टीकाकरण दिवस
    14 नवंबर राष्ट्रीय बाल दिवस
    14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस
    19 नवंबर विश्व शौचालय दिवस
    19 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
    21 नवंबर विश्व टेलीविजन दिवस

    यह भी पढ़ें: 'ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करो', China की सरकार क्यों है चिंतित? दे रही टैक्स में छूट से लेकर और भी लुभावनी स्कीम