भारतीय कलाकार एसएच रजा को फ्रांस का नागरिक सम्मान
आधुनिक भारतीय कलाकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। रजा को उनकी असीम उपलब्धियों के लिए द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचियर ने यहां फ्रांसीसी दूतावास में मंगलवार की शाम आयोजित एक समारोह में रजा को
नई दिल्ली। आधुनिक भारतीय कलाकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। रजा को उनकी असीम उपलब्धियों के लिए द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।
फ्रांस के राजदूत फ्रैंकोइस रिचियर ने यहां फ्रांसीसी दूतावास में मंगलवार की शाम आयोजित एक समारोह में रजा को सम्मान प्रदान किया। यह समारोह फ्रेंच नेशनल डे के मौके पर आयोजित किया गया था।
सम्मान स्वीकार करने वाले राजा के भाषण को हिंदी के मशहूर कवि और निबंध लेखक अशोक वाजपेयी ने पढ़ा। अपने भाषण में रजा ने कहा, 'इस अवसर पर मैं फ्रांस की कला और कला प्रेमियों को सलाम करता हूं और बहुत सम्मान के साथ इसे स्वीकार करता हूं।'
93 वर्षीय कलाकार को सभी सीमाओं के पार जाने वाली अद्वितीय उपलब्धियों, भारत और फ्रांस के बीच चिरस्थयी संबंध बनाने में उनके योगदान को स्वीकृति प्रदान करने के लिए फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। इतना ही नहीं राष्ट्रों में कला की तलाश, संस्कृति, धर्म और दर्शन को जोड़ने की कोशिश आज भी जारी है।
फ्रांस के पूर्व शासक नेपोलियन बोनापार्ट ने 1802 इस सम्मान की शुरुआत की थी। राष्ट्रीयता को परे रखते हुए उन लोगों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है जिन्होंने फ्रांस की उल्लेखनीय सेवा की है।
रिचियर ने कहा, 'फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान प्रदान किया जाता है। यह सिर्फ उन्हीं को मान्यता नहीं प्रदान करता जिन्होंने हमारे साथ काम किया है, बल्कि उन सभी को भी मान्यता देता है जिनके बारे में हमें भरोसा है कि उन्होंने दुनिया को खूबसूरत और बेहतर बनाया है। असल में राजा के मामले में ऐसा ही है।'