विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nostradamus Prediction 2025: नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से सहमे लोग, 2025 को लेकर ऐसा क्या दावा किया?

Published: Tue, 10 Dec 2024 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2024 04:54 PM (IST)

2025 की शुरुआत से पहले ही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों से सोशल मीडिया पट चुका है। फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का किताब ...और पढ़ें

2025 को लेकर नास्त्रेदमस की किताब में क्या लिखा है? (फोटो: जागरण)
2025 को लेकर नास्त्रेदमस की किताब में क्या लिखा है? (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. 2025 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर हो रही चर्चा
  2. इंग्लैंड में प्लेग जैसी महामारी के फैलने का किताब में जिक्र
  3. नास्त्रेदमस ने 1555 में लिखी थी 'द प्रोफेसिस' नामक किताब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 के अंत में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन उससे पहले हर साल की तरह पिटारे से नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी वाला 'जिन्न' एक बार फिर बाहर आ गया है।

फ्रांसीसी ज्योतिषि और चिकित्सक मिशेल दे नास्त्रेदमस ने एडॉल्फ हिटलर के उदय, अमेरिका के 9/11 हमले और कोविड-19 महामारी को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। अब 2025 को लेकर उनकी भविष्यवाणी की फिर से चर्चा होने लगी है।

1555 में लिखी थी किताब

नास्त्रेदमस ने साल 1555 में एक किताब लिखी थी। इसी किताब में सभी भविष्यवाणियां लिखी हुई हैं। किताब पर शोध करने वाले लोगों ने 2025 से जुड़े कुछ संकेत दुनिया के सामने रखे हैं। इसमें एस्टरॉइड के धरती से टकराने से लेकर यूके में किसी नई महामारी के पनपने तक का जिक्र है।

रूस-यूक्रेन वॉर का अंत?

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, लंबे समय से चल रही एक युद्ध का 2025 में अंत हो सकता है। इसका संबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जोड़ा जा रहा है।

नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में लिखा है, 'लंबे समय से चल रहे युद्ध से दोनों तरफ की सेना थक जाएगी। उनके पास सेना को देने के लिए पैसे भी नहीं बचेंगे।' वहीं एक और भविष्यवाणी में फ्रांस और तुर्कीए के बीच विवाद के संकेत मिलते हैं।

इंग्लैंड में फैलेगा प्लेग?

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है कि 2025 की शुरुआत इंग्लैंड में किसी भीषण युद्ध या प्लेग जैसी किसी खतरनाक महामारी से होगी। नास्त्रेदमस ने इसे दुश्मनों से भी खतरनाक बताया है। 2019 के लिए भी नास्त्रेदमस ने ऐसी ही भविष्यवाणी की थी, जिसके बाद दुनिया ने कोविड-19 का सामना किया था।

धरती से टकराएगा एस्टरॉइड?

संकट सिर्फ धरती ही नहीं, बल्कि स्पेस से भी आएगा। नास्त्रेदमस ने एक भविष्यवाणी कर कहा है कि 2025 में एक विशाल एस्टरॉइड धरती से टकराएगा या फिर धरती के बिल्कुल करीब आ जाएगा।

हालांकि वर्तमान समय में धरती की ओर किसी एस्टरॉइड का आना नई बात नहीं है। हर साल ऐसी तमाम खबरें पढ़ते ही होंगे। ऐसे एस्टरॉइड धरती के करीब आकर सुरक्षित दूरी पर ही खत्म हो जाते हैं।

ब्राजील पर भी गहराएगा संकट?

नास्त्रेदमस ने यह भी लिखा है कि दुनिया का बागीचा कहे जाने वाले देश में पहाड़ आग उगलेंगे। लोग सल्फर का जहीराल पानी पीने को मजबूर हो जाएंगे। माना जा रहा है कि यह भविष्यवाणी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पड़ने वाले देश ब्राजील के लिए की गई है।

हालांकि नास्त्रेदमस की ऐसी कई भविष्यवाणियां हैं, जो बिल्कुल झूठ निकली हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि नास्त्रेदमस ने अपनी पत्नी और बच्चों को बीमारी के कारण खो दिया था। ऐसे में उन्होंने इस तरह की विनाश वाली भविष्यवाणियां कर सांत्वना पाने की कोशिश की थी।

नास्त्रेदमस की कोई भविष्यवाणी सच हो या न हो, लेकिन यह लोगों में थ्रिल जरूर पैदा करती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग अक्सर इससे जुड़े कोई न कोई तथ्य साझा कर चर्चा करने लगे हैं।