विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, मोदी के शासन में भारत बनेगा 'विश्व महाशक्ति'

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 18 Mar 2016 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2016 04:45 PM (IST)

नास्‍त्रेदमस ने इस बात के बारे में 450 वर्ष पहले यह भविष्‍यवाणी 1555 में अपनी एक किताब 'द प्रोफेसीज' में कर दी थी।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जी हां, आपने बिलकुल सही पढ़ा है। यह कोई मजाक नहीं है, बल्कि गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू का दावा है कि विश्वविख्यात फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में ही भविष्यवाणी की थी।

रिजिजू ने एक अमेजिंग फैक्ट्स नाम से एक फेसबुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें गणितीय गणनाओं के जरिए नास्त्रेदमस की बात और भाजपा की विजयी को समझाया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि मई 2014 में भाजपा की विजय के पीछे ये संख्याएं बड़ी वजह थीं।

किरण रिजिजू ने यह लिखा है:

वर्तमान लोकसभा में

  • भाजपा - 283 सीटें 2+8+3 = 13
  • एनडीए - 337 सीटें 3+3+7 = 13
  • यूपीए - 58 सीटें 5+8 = 13
  • अन्य - 148 सीटें 1+4+8 = 13

450 साल पहले नास्त्रेदमस ने कर दी थी नरेंद्र मोदी के बारे में भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने इस बात के बारे में 450 वर्ष पहले यह भविष्यवाणी 1555 में अपनी एक किताब 'द प्रोफेसीज' में कर दी थी। फ्रेंच भाषा में लिखे अपने इस ग्रंथ में नास्त्रेदमस ने साफ लिखा है कि यह व्यक्ति भारत की कायापलट कर देगा।

जानकार मानते हैं कि मोदी के बारे में नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के जानकारों का कहना है कि मोदी के शासन में भारत बनेगा विश्व की महाशक्ति। भारत का कायापलट हो जाएगा और दुश्मन राष्ट्रों का वजूद मिट जाएगा।

नास्त्रेदमस ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि एशिया में 21वीं सदी में एक महान नेता का जन्म होगा। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पढ़ने के बाद लगता है कि यह वह समय होगा जबकि एशिया में धार्मिक कट्टरता अपने चरम पर होगी, जैसी कि आज है।

माना जा रहा है कि इस नेता से पहले सभी प्यार करेंगे लेकिन बाद में उससे सभी डरेंगे। वह दुनिया को अपनी मुठ्ठी में बंद कर लेगा। उसकी शक्ति के आगे सभी राष्ट्रों को झुकना होगा। 'शीघ्र ही पूरी दुनिया का मुखिया होगा महान 'शायरन' जिसे पहले सभी प्यार करेंगे और बाद में वह भयंकर व भयभीत करने वाला होगा। उसकी ख्याति आसमान चूमेगी और वह विजेता के रूप में सम्मान पाएगा।' 'एशिया में वह होगा, जो यूरोप में नहीं हो सकता। एक विद्वान शांतिदूत सभी राष्ट्रों पर हावी होगा।'

कुछ लोग उक्त भविष्यवाणी को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़कर देखते हैं, क्योंकि वे भी एक गरीब परिवार में जन्मे और उन्होंने भी अपना प्रारंभिक जीवन संत की तरह बिताया और उन्हें भी पहले लोग नफरत करते थे फिर प्यार करने लगे हैं और हो सकता है कि बाद में सभी उनसे डरें।

वह समुद्र से सटे किसी प्रांत में किसी छोटी जाति में जन्म लेगा, लेकिन सभी जाति के लोग उसके नाम पर एकजुट हो जाएंगे। जिस समय उसकी लोकप्रियता होगी उस समय किसी गोरी चमड़ी वाली औरत का शासन होगा। लोग जिसके शासन से त्रस्त होकर त्राहि-त्राहि कर करेंगे। उस महान व्यक्ति का नाम एक महान संत के नाम पर होगा। उसकी प्रशंसा और शक्ति बढ़ती जाएगी। भूमि और समुद्र में उस जैसा कोई शक्तिशाली कोई न होगा।

सच हो चुकी भविष्यवाणियां

नास्त्रेदमस की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई थीं जिसमें 9/11 वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आतंकी हमले की भविष्यवाणी सबसे महत्वपूर्ण थी जिसमें कहा गया था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी-सी चट्टान से टकराएंगे जिसके बाद युद्ध होगा। उनके अनुसार इसके बाद से दुनिया में भारी परिवर्तन होंगे। सांस्कृतिक और धार्मिक संघर्ष बढ़ेगा।