विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में बारिश अलर्ट

Published: Mon, 16 Feb 2026 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 07:59 AM (IST)

मौसम विभाग ने 16 से 18 फरवरी तक 7 राज्यों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। अचानक ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में अचानक बढ़े तापमान के कारण ठंड बहुत कम हो गई है। सुबह और शाम के वक्त ही ठंड का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज से 18 फरवरी तक 7 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम करवट बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और गरज के साथ बारिश ला सकता है। देश के किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल...

देशभर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17-19 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 16 और 17 फरवरी को निकोबार आइलैंड्स में आंधी-तूफान और बिजली गिरने (30-40 kmph) की संभावना है। इसके अलावा 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 18 से 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। अगले दो तीन दिनों में पारा 2°C तक चढ़ेगा। पश्चिमी यूपी के जिलो में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभानवना है।

उत्ताराखंड का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्र प्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

rain alert

हिमाचल का मौसम

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में भी 17 और 18 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। हिमाचल के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिले में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 16 फरवरी और 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में बारिश की संभावना है।

rain alert (3)

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में आज का मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, 17 और 18 फरवरी को उत्तरी राजस्थान में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाए भी चलेंगी। राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

अगर बात करें मध्य प्रदेश के मौसम की तो 18 से 19 फरवरी को यहां गरज-चमक की संभावना जताई गई है। एमपी के सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिले में बारिश की संभावना है। वहीं, 16 और 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहेगा।

rain

बिहार का मौसम

बिहार का मौसम फिलहाल सामान्य रहेगा और यहां अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन मिथिलांचल और सीमांचल के जिलों में मध्यम कोहरे और ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी जारी, बारिश के बन रहे आसार; प्रदूषण भी 'खराब' श्रेणी में बरकरार