विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Weather: दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी जारी, बारिश के बन रहे आसार; प्रदूषण भी 'खराब' श्रेणी में बरकरार

Published: Mon, 16 Feb 2026 04:00 AM (IST)

दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 ...और पढ़ें

दिल्ली में बुधवार को बारिश के बन रहे आसार।

दिल्ली में बुधवार को बारिश के बन रहे आसार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को दिल्ली में हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। हालांकि इससे बढती गर्माहट एवं चढ़ते तापमान में कमी नहीं आएगी। तापमान में वृद्धि का दौर लगातार बरकरार है।

रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 34 प्रतिशत दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह हल्की धुंध का पूर्वानुमान लगाया है। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 एवं 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

प्रदूषण खराब श्रेणी में बरकरार

वहीं, राजधानीवासियों को प्रदूषित हवा से अभी राहत नहीं मिल रही है। कमजोर हवा की गति के कारण प्रदूषण स्तर फिर से बढ़ गया है और हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 216 रहा, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है।

इस स्तर पर प्रदूषक कणों का स्तर सामान्य से लगभग दोगुना है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कम हवा और स्थिर मौसम के कारण प्रदूषण फैल नहीं पा रहा। लोगों को मास्क पहनने और बाहर कम निकलने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण 'खराब' श्रेणी में बरकरार, आनेवाले दिनों में कैसी रहेगी स्थिति?