विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi Pollution: हवा की रफ्तार कम होने से प्रदूषण 'खराब' श्रेणी में बरकरार, आनेवाले दिनों में कैसी रहेगी स्थिति?

Published: Sun, 15 Feb 2026 11:45 PM (IST)

दिल्ली में प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिल रही है, क्योंकि हवा की गति कमजोर होने के कारण प्रदूषण 'खराब' ...और पढ़ें

हवा की रफ्तार थमने से वायु की गुणवत्ता खराब स्थिति में।

हवा की रफ्तार थमने से वायु की गुणवत्ता खराब स्थिति में।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी वासियों को प्रदूषित हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हवा की गति कमजोर होने से दिल्ली का प्रदूषण फिर 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक इस समय दिल्ली की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर लगभग दो गुना है।

सीपीसीबी के मुताबिक रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 216 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पूर्व शनिवार को यह 230 के अंक पर रहा था। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें 14 अंकों का सुधार हुआ है। लेकिन, अभी भी यह ''खराब'' श्रेणी में ही है।

मानकों के मुताबिक रविवार की शाम चार बजे पीएम 10 का औसत स्तर 193.5 और पीएम 2.5 का स्तर 95.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग दोगुना प्रदूषण मौजूद है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहेगा।

यहां की हवा सबसे खराब
इलाका एक्यूआई
वजीरपुर (Wazirpur) 256
मुंडका (Mundka) 280
नार्थ कैंपस (North Campus) 290
रोहिणी (Rohini) 259
शादीपुर (Shadipur) 293

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली के एक घर में मिला महिला का शव: सिर, पेट और हाथ पर मिले हमले के गहरे निशान; पति फरार