विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के एक घर में मिला महिला का शव: सिर, पेट और हाथ पर मिले हमले के गहरे निशान; पति फरार

By Shamshe AlamEdited By: Neeraj Tiwari
Published: Sun, 15 Feb 2026 05:05 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Feb 2026 10:32 PM (GMT+05:30)

पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में एक अधेड़ महिला विमला का शव घर में मिला, जिससे हड़कंप मच गया। उसके ...और पढ़ें

ज्योति नगर इलाके में घर में मिला अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

ज्योति नगर इलाके में घर में मिला अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में एक घर में अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में पाया गया कि सिर और पेट सहित हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। चोटों के गहरे निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि महिला ने खुद को बचाने का प्रयास किया होगा लेकिन हत्यारे को रहम नहीं आई।

मृतक की पहचान विमला के रूप में हुई है। ज्योति नगर थाना ने हत्या का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, महिला का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस आस-पास के लोगों से भी दोनों के संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है।

ज्योति नगर इलाके में एक घर में खून से लथपथ हालत में एक अधेड़ महिला का शव मिला हुआ है। सिर पर भारी वस्तु के निशान मिले हैं जबकि हाथों की नसों को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला अपने घर पर अकेली थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूट व संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। विमला देवी परिवार के साथ अमर कालोनी में रहती थी। परिवार के पति महावीर व दो शादीशुदा बेटे हैं। दोनों बेटे अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह महिला के घर से तेज दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय महिलाएं दरवाजे को खोलकर अंदर गईं। एक कमरे में बेड पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान थे जबकि दोनों हाथों की नसे कटी हुई थी।

पुलिस को जांच में पता चला कि महिला अपने पति के अलग रहती थी। पति किसी काम से उत्तर प्रदेश गए हुए थे। पुलिस को आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई महिला का परिचित हो सकता है। घर में जबरदस्ती प्रवेश नहीं हुआ है।

"पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।"

-आशीष मिश्रा, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।

यह भी पढ़ें- 23 फरवरी तक वर्चुअली पेश हो सकेंगे वकील और पक्षकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने AI समिट के चलते दी अनुमति