विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Heat Wave Alert: लू से झुलस रहे दिल्ली-यूपी-बिहार, राजस्थान में पारा 46 के पार; मंगलवार से राहत मिलने के आसार

Published: Mon, 27 Apr 2026 05:30 AM (IST)

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उत्तर भारत में लू का कहर

उत्तर भारत में लू का कहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल समेत उत्तर भारत के कई राज्य लू से झुलस रहे हैं। अलबत्ता, कुछ राज्यों में आंधी, बादल और छिटपुट बारिश ने राहत के संकेत भी दिए हैं। सबसे तीखा असर उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिखा, जहां पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया।

बांदा 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जबकि राजस्थान के कोटा में 44.8 और चूरू में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के 10 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंचना बताता है कि गर्मी ने व्यापक दायरा ले लिया है।

HEAT (2)

यूपी में लू का कहर 

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक राहत सीमित रहने के संकेत दिए हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा और प्रयागराज में लू के थपेड़ों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। कानपुर में भी तापमान 45.7 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार तक लू जारी रहने और मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

HEATAA

राजस्थान में भी हीट वेव

राजस्थान में भी हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं, जहां पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तपिश का असर साफ दिख रहा है। उत्तराखंड में अप्रैल की गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। देहरादून में तापमान 39.2 डिग्री पहुंचने और मैदानी इलाकों में हीट वेव की आशंका के बीच प्रशासन ने एहतियातन स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए हैं, जो इस गर्मी से उपजे संकट की गंभीरता को रेखांकित करता है।

20260426326L

हरिद्वार में पारा 40 के पार

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी रविवार को पारा 40 डिग्री पार रहा। दूसरी ओर पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का आरेंज अलर्ट जारी हुआ।हिमाचल में ऊना, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में लू की चेतावनी ने स्पष्ट किया है कि पहाड़ी राज्य में भी गर्मी असर दिखा रही है। ऊना में तापमान 41.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि कई स्थानों पर सामान्य से दो से सात डिग्री अधिक तापमान रिकार्ड हुआ। बिहार में तस्वीर कुछ बदली हुई रही। भीषण गर्मी के बीच रविवार से मौसम करवट लेता दिखा।

20260426300L

पटना का गर्मी से बुरा हाल 

पटना के तापमान में 6.4 डिग्री की गिरावट राहत लेकर आई। हालांकि, कैमूर 43.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। उत्तरी बिहार में गरज-चमक और आंधी-पानी की चेतावनी तथा किशनगंज में 75.4 मिमी बारिश ने संकेत दिया कि कुछ इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने लगी हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों में रविवार को भी तेज गर्मी रही। इंदौर में सात साल बाद पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है।

लू का अलर्ट जारी

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ, सांबा, रियासी और ऊधमपुर जिले में लू चलने से जनजीवन प्रभावित है। इन जिलों में अगले दो दिन तक लू जारी रहेगी। जम्मू में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब चल रहा है। वहीं, कठुआ में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

यह भी पढ़ें- वाराणसी से लेकर पूर्वांचल तक के ल‍िए इस सप्‍ताह ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, मौसम के द‍िखने वाले हैं कई रंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।