मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल
मंगरवार शाम से मुंबई एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट नहीं उड़ी है। इससे सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।एयरलाइन के काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुट गई।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी (फोटो- एएनआई)
HighLights
पिछले कुछ दिनों से स्पाइसजेट की उड़ानों में भारी व्यवधान चल रहा है
रविवार को भी दुबई से चार फ्लाइट्स रद करनी पड़ी थीं
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट मंगलवार शाम को अफरातफरी का माहौल बन गया। यहां मंगरवार शाम से मुंबई एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट नहीं उड़ी है। इससे सैकड़ों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।
एयरलाइन के काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। नाराज यात्री स्पाइसजेट के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। देर रात की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। रात 11:30 बजे रवाना होने वाली एक फ्लाइट का बोर्डिंग अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने देरी या संशोधित शेड्यूल की कोई जानकारी नहीं दी है। स्पाइसजेट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पिछले कुछ दिनों से स्पाइसजेट की उड़ानों में भारी व्यवधान चल रहा है। रविवार को दुबई से चार फ्लाइट्स इसलिए रद करनी पड़ी थीं क्योंकि ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी ने बकाया भुगतान न मिलने के कारण चेक-इन सेवाएं रोक दी थीं।
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पहले भी यात्रियों को स्पाइसजेट की संभावित देरी को लेकर सलाह जारी कर चुके हैं।