विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगी बढ़ोतरी, अफवाहों के बीच सरकार का साफ संदेश

Published: Thu, 14 May 2026 11:08 PM (IST)

सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और खुदरा कीमतें ...और पढ़ें

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

पेट्रोल, डीजल, एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। इनकी खुदरा कीमतें अपरिवर्तित हैं। सरकार ने यह भी बताया कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है।

ईंधन की खुदरा कीमतें अपरिवर्तित रहेंगी

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने दैनिक अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में कहा, 'सभी नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे मौजूदा स्थिति में अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा की बचत के लिए प्रयास करें।'

उन्होंने कहा, 'नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचने की सलाह दी जाती है। अफवाहों से सावधान रहें और सही जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोतों पर भरोसा करें।'

घबराहट में खरीदारी और अफवाहों से बचें

मंत्रालय ने बताया कि भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी (परिवहन) की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। पिछले तीन दिनों में लगभग 1.40 करोड़ घरेलू एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग के मुकाबले करीब 1.39 करोड़ सिलिंडरों की आपूर्ति की गई है।