विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:41 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में 15 साल की सजा पाए आरोपी को सबूतों के अभाव और पीड़िता के बयान में विसंगतियों के चलते बरी कर दिया। 

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी (फाइल फोटो)।

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को किया बरी (फाइल फोटो)।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की सजा पाए आरोपी को बरी किया।

  2. दुष्कर्म और मारपीट के कोई मेडिकल सबूत नहीं मिले।

  3. पीड़िता के बयान में कई विसंगतियां पाई गईं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल की सजा के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी करते हुए कहा कि आरोपी का अपराध साबित नहीं होने की वजह से ये कदम उठाया गया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा।

पीड़िता के बयान में कई अंतर पाए जाने और यौन हमले की पुष्टि का कोई मेडिकल सबूत नहीं मिलने की वजह से आरोपी को बरी किया गया है। कोर्ट ने ये भी माना कि पीड़िता का अकेला बयान सजा को बनाए रखने के लिए विश्वसनीय नहीं था।

पीटने और दुष्कर्म के नहीं मिले सबूत

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने गौर किया कि हालांकि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कार के अंदर उसे पीटा गया और कई बार बलात्कार किया गया, लेकिन मेडिकल जांच में कोई चोट नहीं मिली। इसके साथ ही, कार के अंदर ऐसी कोई जांच भी नहीं की गई जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई सबूत मिल सकें।

पीड़िता के बयान पर नहीं हुआ विश्वास

कोर्ट ने कहा कि हम आरोपी को लगाए गए आरोपों के लिए दोषी नहीं ठहरा सकते, खासकर इसलिए क्योंकि पीड़िता के बयान में कई विसंगतियां हैं। पीड़िता के बयान के अलावा, आरोपी के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं है जो उसे दोषी साबित करे।

कार के अंदर से नहीं मिले सबूत

कोर्ट ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि जांच अधिकारी (IO) ने कार जब्त करने के बारे में कुछ नहीं कहा, और न ही कार के अंदर ऐसी कोई जांच की गई जिससे मारपीट या कथित यौन संबंध के कोई निशान मिल सकें। केवल पीड़िता के बयान के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि उनका बयान इतना ठोस नहीं है कि उस पर भरोसा करके सजा सुनाई जा सके।"

यह है पूरा मामला

यह मामला इन आरोपों से जुड़ा है कि 17 अगस्त 2019 को आरोपी ने पीड़िता को अपनी कार में लिफ्ट दी। उसके बाद उसे चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक दी। इन्हें खाने के बाद वो बेहोश हो गई और इसके बाद दो अलग-अलग जगहों पर उसका यौन उत्पीड़न हुआ।

ट्रायल कोर्ट ने उसे IPC की धारा 376(1) के तहत दोषी ठहराया। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने उम्र का सबूत न होने के कारण पॉक्सो के आरोपों को तो हटा दिया, लेकिन रेप के मामले में दोषसिद्धि को बरकरार रखा। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की गई।

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।