'सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन...' US राजदूत का पीएम मोदी-ट्रंप के रिश्ते पर बयान
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत में पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध साझा हितों से परे, पीएम मोदी ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पद संभालने के साथ ही सर्जियो गोर भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बयान दिया।
भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ पूरी दुनिया का दौरा किया है- और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती सच्ची है।
भारत सिर्फ साझा हितों से ही नहीं...
सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका और भारत सिर्फ साझा हितों से ही नहीं, बल्कि उच्चतम स्तर पर बनी दोस्ती से भी जुड़े हुए हैं। सच्चे दोस्त असहमत हो सकते हैं, लेकिन आखिर में वे हमेशा अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं।
भारत जितना महत्वपूर्ण कोई देश नहीं
दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत जितना महत्वपूर्ण कोई और देश नहीं है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्र है। इसलिए इसे अंतिम रूप देना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसे हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गोर ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल तक भारत का दौरा कर सकते हैं।
मोदी को ट्रंप की शुभकामनाएं
सर्जियो गोर ने कहा कि मैंने कल ही राष्ट्रपति ट्रंप से बात की- और मैं भारत के सभी लोगों, खासकर उनके प्यारे दोस्त, शानदार प्रधानमंत्री मोदी के लिए उनकी शुभकामनाएं लाया हूं। जैसा कि आप में से कई लोगों ने सुना होगा, राष्ट्रपति काफी व्यस्त हैं, न सिर्फ दुनिया भर में, बल्कि वाशिंगटन, डी.सी. को फिर से सजाने और नया बनाने में भी। जब मैंने राष्ट्रपति से बात की, तो मैंने उन्हें बताया कि मैं अभी-अभी खूबसूरत इंडिया गेट के पास से गुजरा हूं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में एक बॉलरूम बनाने का काम शुरू किया है, लेकिन उनकी लिस्ट में एक और प्रोजेक्ट है, जो पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ जैसा कुछ बनाना है और फ्रेंच लोगों को बुरा न लगे, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास दिल्ली में जो है, वह शायद उससे भी बेहतर हो सकता है।
