सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की 500% टैरिफ वाली धमकी रह गई धरी! भारत ने खोज लिया अमेरिका का 'तोड़', इन 4 देशों में गाड़े झंडे

Published: Sun, 11 Jan 2026 08:21 PM (IST)

यूरोपीय संघ में स्पेन, जर्मनी, बेल्जियम और पोलैंड भारतीय वस्तुओं के लिए प्रमुख निर्यात गंतव्य बन रहे हैं। चालू वित्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन, जर्मनी, बेल्जियम और पोलैंड 27 देशों के यूरोपीय संघ ब्लॉक के भीतर भारतीय वस्तुओं के लिए स्थिर और प्रमुख निर्यात गंतव्य के रूप में उभर रहे हैं। आंकड़ों बताते हैं कि भारतीय निर्यात के लिए स्पेन एक उच्च विकास वाला यूरोपीय बाजार बनकर उभरा है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान स्पेन को निर्यात में 56 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में तीन अरब डॉलर से बढ़कर 4.7 अरब डॉलर हो गया।

स्पेन की हिस्सेदारी बढ़कर 2.4 प्रतिशत हुई

भारत के कुल निर्यात में स्पेन की हिस्सेदारी बढ़कर 2.4 प्रतिशत हो गई, जिसमें 0.5 प्रतिशत अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इसी प्रकार, चालू वित्त वर्ष के आठ महीनों के दौरान जर्मनी को भारत का निर्यात 9.3 प्रतिशत बढ़कर 6.8 अरब डॉलर से 7.5 अरब डॉलर हो गया।

एक अधिकारी ने कहा, "भारत के कुल निर्यात में 2.6 प्रतिशत हिस्सेदारी और 0.2 प्रतिशत अंकों की हिस्सेदारी वृद्धि के साथ, जर्मनी भारतीय उत्पादों के लिए स्थिर मांग प्रदान करना जारी रखता है।" अप्रैल-नवंबर 2025-26 के दौरान बेल्जियम को देश से होने वाला निर्यात 4.2 अरब डॉलर से बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि के दौरान भारत का पोलैंड को निर्यात 7.6 प्रतिशत बढ़कर 1.82 अरब डॉलर हो गया, जबकि अप्रैल-नवंबर 2024 में यह 1.69 अरब डॉलर था।

अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर ये रुझान भारत की यूरोप के लिए निर्यात रणनीति को दर्शाते हैं। स्पेन में तेजी से बढ़ती मांग, जर्मनी में स्थिर विकास और बेल्जियम में स्थिरता यह दिखाती है कि भारत का निर्यात संतुलित है, जिसमें पुराने बाजारों में मजबूती और नए बाजारों में विविधीकरण दोनों शामिल हैं।