Move to Jagran APP

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल को नहीं मिल पाया चेयरमैन, रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सालों से ठप

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के चेयरमैन पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारी दौड़ में हैं। इनमें एक पूर्व कृषि सचिव भी हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 08:58 PM (IST)
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल को नहीं मिल पाया चेयरमैन, रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया सालों से ठप

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के चेयरमैन का पद न भरे जाने की वजह से रिक्त पड़ी कृषि वैज्ञानिकों की भर्तियां ठप पड़ी हुई है। ज्यादातर शोध संस्थानों के मुखिया के पद सालों से रिक्त पड़े हैं। कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियां न होने से अनुसंधान संबंधी सारे कामकाज रुक गये हैं। चयन मंडल के चेयरमैन की नियुक्ति का मामला कैबिनेट सचिवालय में महीनों से लंबित है। जबकि रिक्त सदस्यों को दोनों पद भर दिये गये हैं।

loksabha election banner

देश में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति प्रणाली में सुधार को लेकर सरकार ने कई बदलाव किये हैं, जिससे कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (एएसआरबी) के चेयरमैन पद पर प्रशासनिक अफसरों की तैनाती का रास्ता भी खुल गया है। जबकि सदस्यों के पद दो के बजाय तीन कर दिये गये हैं।

चयन मंडल में अध्यक्ष पद पर किसी प्रशासनिक अफसर की नियुक्ति के विकल्प को लेकर कृषि वैज्ञानिकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विस्तृत पत्र लिखकर इसकी खामियों का ब्यौरा दिया था।

एएसआरबी के सदस्यों के रिक्त पदों के लिए क्राप साइंस डाक्टर पीके चक्रवर्ती के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई है। जबकि बोर्ड के दूसरे रिक्त सदस्य पद पर भोपाल के एग्री मशीनरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाक्टर केके सिंह के नाम का अनुमोदन कर दिया गया है। इनके नामों की अधिसूचना जारी कर दी गई है।लेकिन अध्यक्ष पद पर होने वाली नियुक्ति में लगातार विलंब हो रहा है। इसके चलते पूरा चयन मंडल पंगु हो गया है।

एएसआरबी में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले डेढ़ दो साल से ठप है, जिससे ज्यादातर संस्थानों में वैज्ञानिकों के पद खाली हैं।

सूत्रों के मुताबिक चेयरमैन पद के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारी दौड़ में हैं। इनमें एक पूर्व कृषि सचिव भी हैं। हालांकि दो वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों के नाम भी चर्चा में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.