विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मोदी के 25 साल के सेवाभाव और समर्पण ने उन्हें सबसे अलग बनाया', पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:05 PM (IST)

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव और समर्पण की सराहना की, उन्हें अन्य नेताओं से अलग बताया। 

पुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धि।(फोटो- सोशल साइट/X @NitinNabin)

पुस्तक विमोचन समारोह में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धि।(फोटो- सोशल साइट/X @NitinNabin)

HighLights

  1. पीएम मोदी का 25 वर्षों का सेवाभाव अद्वितीय: नितिन नवीन।

  2. जनता से जुड़ाव और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना मोदी की शक्ति।

  3. मोदी के विजन पर आधारित पुस्तक 'कुछ कही, कुछ अनकही' विमोचित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके 25 वर्षों का सेवाभाव, समर्पण, तपस्या और उद्देश्य उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। यहां एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व की पांच प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मोदी की सबसे बड़ी ताकत जनता से जुड़ने और उनका सम्मान तथा विश्वास हासिल करने की क्षमता है। नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा खुद को पीछे रखकर राष्ट्र को सर्वोपरि माना है। जब लक्ष्य व्यक्तिगत हित के बजाय राष्ट्रीय हित हो, तो ऐसा नेतृत्व केवल रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि इतिहास भी रचता है।

उन्होंने मोदी के व्यक्तित्व के पांच प्रमुख गुणों में लीक से हटकर सोचने, अपनी सीमाओं को चुनौती देने, बुनियादी बातों पर ध्यान देने, नए मानक स्थापित करने और लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता को शामिल किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी की पूरी यात्रा को एक शब्द में व्यक्त करना हो तो वह विश्वास होगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग मोदी को वोट नहीं देते, वे भी मानते हैं कि वह देश को सही दिशा में आगे ले जा रहे हैं। इस अवसर पर हिंदी पुस्तक कुछ कही, कुछ अनकही का विमोचन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के विजन, मिशन और कार्यों से जुड़ी कहानियां शामिल हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।