'राहुल गांधी घुसपैठियों के वोट की करते हैं वकालत', बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर घुसपैठियों के वोटों की वकालत करने और देश का अपमान करने का आरोप लगाया।
-1795448086186_m.webp)
नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर घुसपैठियों के वोट वकालत का आरोप लगाया, फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, करीमनगर। वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेता घुसपैठियों के वोट की वकालत करते हैं।
उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वोट चोरी वाले आरोप का जवाब दिया। कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश का अपमान करते हैं।
आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने परिवार और पार्टी के विकास की तो चिंता है, लेकिन जनता की कोई परवाह नहीं है।उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों की साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
नवीन ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि करीमनगर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत पीवी नरसिंह राव का गृह जिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने तेलंगाना की मिट्टी के इस बेटे को उचित सम्मान नहीं दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, राहुल गांधी के लिए एक एटीएम की तरह काम कर रहे हैं। भाजपा नेता ने भरोसा जताया कि तेलंगाना में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी।
(न्यूज एजेसी पीटीआई के इनपुट के साथ)