विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन, केरल विधानसभा और बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी

Published: Tue, 20 Jan 2026 10:38 PM (IST)Updated: Wed, 21 Jan 2026 02:04 AM (IST)

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही चुनावी मोड में आकर पहली संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। उन्होंने विनोद तावड़े ...और पढ़ें

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन।

पद संभालते ही चुनावी मोड में नितिन नवीन।

HighLights

  1. नितिन नवीन ने भाजपा अध्यक्ष पद संभालते ही नियुक्तियां कीं।

  2. विनोद तावड़े केरल विधानसभा चुनाव के प्रभारी बने।

  3. राम माधव बेंगलुरु नगर निगम चुनाव के प्रभारी नियुक्त।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन पद संभालते ही चुनावी मोड में आ गए हैं। बतौर बीजेपी अध्यक्ष पहली संगठनात्मक नियुक्तियों में उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदराजे को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

VINOD SHO

इसके अलावा, पूर्व बीजेपी महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। 

RAM MADHAV

आशीष शेलार को तेलंगाना कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए बनाया

भाजपा ने आशीष शेलार को आगामी तेलंगाना नगर पालिका और कॉर्पोरेशन चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और अशोक परनामी के साथ रेखा शर्मा को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

ASHISH

बीजेपी की ओर से विनोद तावड़े को चंडीगढ़ के नए मेयर के चुनाव की देखरेख के लिए का भी प्रभार दिया गया है।

VINOD

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली तक खुशी की लहर, नितिन नवीन बने भाजपा अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर में जश्न