पार्टी कार्यकर्ता पर हमला मामले में पूर्व सांसद नीलेश राणे गिरफ्तार
रत्नागिरि जिले में चिप्लुन पुलिस के सामने सुबह आठ बजे के करीब नीलेश ने समर्पण किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
रत्नागिरि (महाराष्ट्र), प्रेट्र। कांग्रेस के पूर्व सांसद नीलेश राणे को चिप्लुन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व सांसद के खिलाफ एक पार्टी कार्यकर्ता ने मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
नीलेश महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। रत्नागिरि जिले में चिप्लुन पुलिस के सामने सुबह आठ बजे के करीब नीलेश ने समर्पण किया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। समर्पण के समय थाने के सामने नीलेश के समर्थक जमा हो गए थे, समर्थकों ने कानून एवं व्यवस्था को कहीं से भी नुकसान नहीं पहुंचाया।
बांबे हाई कोर्ट ने मंगलवार को नीलेश की गिरफ्तारी पूर्व जमानत देने से मना कर दिया था। हाई कोर्ट ने उन्हें 23 मई के पहले पुलिस के सामने समर्पण करने को कहा था।
चिप्लुन तालुका के कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सावंत ने ठाणे पुलिस में नीलेश, उनके निजी सहायक तुषार पांचाल और अंगरक्षक मनीष सिंह के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था।
पढ़ेंः हाई कोर्ट से भी नीलेश राणे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज