Move to Jagran APP

आज से भारत के तीन दिवसीय दौर पर अमेरिकी राजदूत निक्की हेली, पंजाब से है खास रिश्ता

निक्की हेली अपनी यात्रा के दौरान वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगी, साथ ही बिजनेस लीडर्स और विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगी।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 08:51 AM (IST)
आज से भारत के तीन दिवसीय दौर पर अमेरिकी राजदूत निक्की हेली, पंजाब से है खास रिश्ता

नई दिल्ली (प्रेट्र)। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली आज से भारत के तीन दिवसीय दौर पर हैं। वह 26 से 28 जून तक भारत में रहेंगी। इस दौरान वह वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगी, साथ ही बिजनेस लीडर्स और विद्यार्थियों को संबोधित भी करेंगी।

loksabha election banner

अमेरिका मिशन के एक बयान के मुताबिक हेली 26 से 28 जून तक दिल्ली में मौजूद रहेंगी। अमेरिका के साझा मूल्यों और भारत के लोगों के साथ मजबूत संबंधों को रेखांकित करने के लिए वह वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठन चलाने वालों के अलावा विभिन्न धार्मिक समुदाय के लोगों से भी मिलेंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के लिए जनवरी 2017 में चुना था। अमेरिका में इतने महत्वपूर्ण पद के लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के व्यक्ति की नियुक्ति हुई है। ट्रंप प्रशासन में नियुक्त हुईं वह पहली महिला हैं।

पंजाब में हुआ जन्म

निम्रता निक्का रंधावा उर्फ निक्की हेली का जन्म अाप्रवासी पंजाबी परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम अजित सिंह रंधावा और मां का नाम राज कौर रंधावा है। निक्की जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूसियाना प्रांत के गवर्नर बने थे।

इस तरह निक्का रंधावा बन गईं निक्की हेली

निक्की हेली की शादी माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।

शुरू में ट्रंप की फैन नहीं थीं

उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था, लेकिन जनरल इलेक्शंस में ट्रंप का समर्थन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.