विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने की पाक साजिश की जांच करेगी NIA, गैंगस्टर शहजाद भट्टी पर कसा शिकंजा

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:01 PM (GMT+05:30)

एनआईए ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई एजेंटों द्वारा भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने तथा आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले की जांच शुरू कर दी है।

एनआईए ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी मामले की जांच शुरू की।

एनआईए ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी मामले की जांच शुरू की।

HighLights

  1. एनआईए ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी मामले की जांच शुरू की।

  2. भारतीय युवाओं को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाने की साजिश का खुलासा।

  3. यूपी एटीएस की प्राथमिकी पर आधारित है यह मामला।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी और आइएसआइ एजेंटों द्वारा भारतीय युवाओं को आनलाइन कट्टरपंथी बनाने तथा देश में आतंकी हमलों की साजिश रचने के मामले में जांच शुरू कर दी है।

यह मामला उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा इस साल अप्रैल में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर लिया गया है। इस मामले में आठ लोगों को आरोपित बनाया गया है।

आरोपियों में पाकिस्तान स्थित आइएसआइ एजेंट शहजाद भट्टी, आबिद जट्ट, मेजर हमीद, मेजर इकबाल और मेजर अनवर शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश निवासी तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और दिल्ली निवासी समीर भी आरोपित हैं।

दोनों को उत्तर प्रदेश एटीएस ने अप्रैल में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एटीएस को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से संचालित पाकिस्तानी स्लीपर सेल की मौजूदगी के संकेत मिले थे।

आरोप है कि गिरफ्तार दोनों युवक पाकिस्तानी एजेंटों के सीधे संपर्क में थे और किसी बड़े विस्फोट की योजना बना रहे थे। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश के अनुसार, भट्टी, जट्ट और कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर आइएसआइ के निर्देश पर भारतीय युवाओं को बरगलाने और आर्थिक प्रलोभन देकर देश की आंतरिक शांति तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने सितंबर में शहजाद भट्टी नेटवर्क को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।