असम में NIA की बड़ी कार्रवाई, जिहादी गतिविधियों के आरोप में 6 लोग गिरफ्तार
एनआईए ने असम के बारपेटा जिले में कथित जिहादी गतिविधियों और युवाओं को कट्टरपंथी संगठनों में शामिल करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
-1790694869984_m.webp)
NIA ने असम के बारपेटा जिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
HighLights
NIA ने असम के बारपेटा जिले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
जिहादी गतिविधियों और कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ने के आरोप में गिरफ्तारी।
आरोपियों के प्रतिबंधित जेएमबी के आईएमके से सीमा पार संबंध हैं।
डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के बारपेटा जिले में कथित ‘जिहादी’ गतिविधियों और युवाओं को कट्टरपंथी संगठनों में शामिल करने के लिए प्रभावित करने के आरोप में एनआइए ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
एनआइए ने सोमवार रात होवली, बारपेटा रोड और सोरभोग थाना क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सोरभोग क्षेत्र से तीन, बारपेटा रोड से दो और होवली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार लोगों की पहचान सोरभोग के फारुक अब्दुल्ला, जाकिर हुसैन और चांदबर अली, बारपेटा रोड के मुस्तफिजुर रहमान, निशुका के याकूब अली और होवली के जाशिहाटीपारा गांव निवासी रकीबुल इस्लाम के रूप में हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों के पास से दस्तावेजों के अलावा लैपटाप और मोबाइल फोन समेत कई इलेक्ट्रानिक उपकरण जब्त किए गए। एनआइए का आरोप है कि इन लोगों के प्रतिबंधित जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के संगठन इमाम महमूदेर काफिला (आइएमके) से सीमा पार संबंध हैं।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- 'असम पुलिस की गैर-कानूनी हिरासत खत्म हुई', रिहाई के बाद बोले आशुतोष रांका
