'असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया', अभिजीत दीपके का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष ...और पढ़ें

असम में CJP नेताओं-कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई
HighLights
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की हिरासत का दावा किया।
असम पुलिस ने गुवाहाटी में 40 सीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
आशुतोष ने कहा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा स्कूलों पर डरे हैं।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है।
दीपके ने कहा, असम पुलिस ने आशुतोष और सीजेपी की टीम को हिरासत में ले लिया और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जा रही है। आशुतोष और उनकी टीम वालंटियरों की बैठक करने जा रहे थे।
अन्य पोस्ट में दीपके ने कहा, पुलिस ने आशुतोष को एक घर से उठाया। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। अगर आशुतोष को रिहा नहीं किया गया, तो मैं सीजेपी के दूसरे सदस्यों के साथ असम जाऊंगा।
मुख्यमंत्री हिमंत हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं।इस बीच आशुतोष के एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह पुलिस के साथ गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं, क्योंकि सीजेपी असम के स्कूलों की बदहाली की सच्चाई को सामने लाना चाहती है।
आईएएनएस के अनुसार हिरासत में ली गई सीजेपी की छह महिला वालंटियर्स को बाद में रिहा कर दिया गया। आशुतोष अभी भी हिरासत में हैं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
