विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NHAI ने 'राजमार्गयात्रा' एप पर लॉन्च किया नया फीचर, अब हाइवे पर सफर का फीडबैक दे सकेंगे यात्री

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:35 PM (IST)

राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एनएचएआई ने 'राजमार्गयात्रा' ऐप पर एक नया टोल प्लाजा फीडबैक फीचर लॉन्च किया है।

एनएचएआई ने 'राजमार्गयात्रा' ऐप पर नया फीचर जोड़ा

एनएचएआई ने 'राजमार्गयात्रा' ऐप पर नया फीचर जोड़ा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोग अब अपने सफर के अनुभव पर फीडबैक दे सकेंगे। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपने 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप पर एक टोल प्लाजा फीडबैक फीचर जोड़ा है।

एनएचएआई ने इस नए फीचर को सोमवार को लांच किया। इससे राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोग अपने सफर के अनुभव को साझा कर सकेंगे।

एनएचएआई के बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को ज्यादा सुरक्षित, सुगम व सुविधाजनक बनाने के प्रयासों का समर्थन करना है।

इस फीचर के माध्यम से राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोग अपने अनुभव को साझा कर सकेंगे और उन मुद्दों को बता सकेंगे, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

इससे एनएचएआई की उन जगहों की पहचान करने और निगरानी करने की कोशिशों में मदद भी मिलेगी, जहां टोल प्लाजा सेवाओं में सुधार की जरूरत हो सकती है।

सालाना पास वाले यूजर जब राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा से गुजरेंगे तो उन्हें 'राजमार्गयात्रा' पर एक नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें वे टोल प्लाजा अनुभव को साझा कर सकेंगे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)