विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NHAI फ्री में दे रहा 1000 रुपए का FASTag रिचार्ज, कैसे करे क्लेम?

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:42 PM (IST)

नेशनल हाईवे पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ₹1000 का FASTag रिचार्ज इनाम दे रहा है।

NHAI ने 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' को जून 2027 तक बढ़ाया

NHAI ने 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' को जून 2027 तक बढ़ाया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हाईवे पर सफर के दौरान अगर टोल प्लाजा का टॉयलेट गंदा मिलता है, तो अब सिर्फ नाक-भौं सिकोड़कर आगे न बढ़ें। इसकी शिकायत करने पर आपको इनाम भी मिल सकता है।

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने #CleanToiletPictureChallenge शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य हाईवे पर बने टॉयलेट और अन्य सुविधाओं की साफ-सफाई को बेहतर बनाना है।

पहल को दो साल तक बढ़ाया गया

नेशनल हाईवे पर टॉयलेट में साफ-सफाई और यूजर अनुभव को और बेहतर बनाने के मकसद से NHAI ने अपनी नागरिक-केंद्रित पहल 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज' को 30 जून 2027 तक बढ़ा दिया है।

विस्तार का उद्देश्य जनता की लगातार भागीदारी, स्कीम को असरदार ढंग से लागू करना और FASTag रिचार्ज इनाम की समय पर प्रोसेसिंग करना है।

कैसे लें हिस्सा और क्या मिलेगा इनाम?

NHAI ने सितंबर 2025 में यह चैलेंज शुरू किया था। कोई भी यात्री 'राजमार्गयात्रा' मोबाइल एप के लेटेस्ट वर्जन के जरिए गंदे टॉयलेट की साफ, जियो-टैग और टाइम-स्टैम्प वाली तस्वीरें अपलोड कर सकता है। तस्वीर सबमिट करते समय नाम, लोकेशन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और मोबाइल नंबर देना जरूरी है।

सही दावे पर लिंक किए गए VRN में 1,000 रुपये का FASTag रिचार्ज इनाम मिलेगा। पूरी स्कीम अवधि में एक VRN सिर्फ एक बार ही इनाम का हकदार होगा।

इनाम ट्रांसफर या नकद में नहीं मिलेगा। एक ही दिन एक ही टॉयलेट की कई रिपोर्ट आने पर सिर्फ एप के जरिए भेजी गई पहली सही रिपोर्ट पर विचार होगा।

अब तक कितने लोगों को मिला इनाम?

2026 में अब तक लगभग 429 यात्रियों को यह इनाम दिया जा चुका है। स्कीम सिर्फ उन टॉयलेट के लिए लागू है जिन्हें NHAI ने बनाया, चलाया या मेंटेन किया हो।

रिटेल फ्यूल स्टेशन, ढाबे या अन्य सार्वजनिक जगहों के टॉयलेट शामिल नहीं हैं। सभी एंट्री की जांच AI-असिस्टेड स्क्रीनिंग और जरूरत पड़ने पर मैनुअल वेरिफिकेशन से होगी।

NHAI का कहना है कि यह पहल नागरिकों को बेहतर सेवा देने और नेशनल हाईवे पर साफ-सफाई की सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा देने के उसके संकल्प को मजबूत करती है।

यह भी पढ़ें- दिव्यांगजन टोल फ्री फास्टैग का बदला नियम, हर साल रिन्यूअल से मिली छूट; जानिए हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें- चतरा से चंदवा तक बदलेगी सड़क की तस्वीर, 106 किमी मार्ग होगा फोरलेन; NHAI ने जारी किया टेंडर