चतरा से चंदवा तक बदलेगी सड़क की तस्वीर, 106 किमी मार्ग होगा फोरलेन; NHAI ने जारी किया टेंडर
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डोभी-चंदवा सड़क को फोर लेन में बदलने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। स्थानीय ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
NHAI ने डोभी-चंदवा सड़क के फोर लेन टेंडर जारी किए।
सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से सड़क उन्नयन संभव हुआ।
जागरण संवाददाता, चतरा। डोभी-चंदवा सड़क उन्नयन का रास्ता साफ हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोर लेन का टेंडर निकाल दिया है। 30 अक्टूबर को प्री-बीड मीटिंग होगी। 16 नवंबर तक निविदा की अंतिम तिथि है। 17 नवंबर को बीड खुला जाएगा। बीड खुलने के बाद उन्नयन का कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। डोभी-चंदवा सड़क पहले राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन था।
हालांकि उससे पूर्व यह सड़क स्टेट हाइवे की थी। सन 2000 में एचएच ने इसे अपने अधीन ले लिया। करीब तीन-चार महीना पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग की इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन हो गया।
एनएचएआई के अधीन होने के बाद से स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह सड़क के उन्नयन को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने इस संदर्भ में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सड़क की स्थिति में सुधार करने की मांग करते रहे हैं। डोभी-चंदवा सड़क
की स्थिति अच्छी नहीं है। विशेषकर जिला मुख्यालय चतरा से लेकर हंटरगंज तक अत्यंत ही जर्जर हो गई है।
झारखंड-बिहार सीमा के गोसाईडीह से चंदवा तक सड़क को चार लेन में विकसित होने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित परियोजना में गोसाईडीह से चंदवा के करीब 106 किलोमीटर खंड के साथ शीलदाग से परवा मोड़ तक के करीब 22 किलोमीटर मार्ग को भी चार लेन में अपग्रेड करने के लिए फिजिबिलिटी रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जानी है।
सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च पथ के एनएचएआई के अधीन आने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा। सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होने से आवागमन सुगम होगा। बेहतर सड़क का सीधा लाभ व्यापार, परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा। उन्होंने कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र में सड़क आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
