विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NHAI का टेक मर्जर: 1033 हेल्पलाइन में जुड़ेगा AI, तुरंत ट्रेस होगी लोकेशन

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:30 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपनी 1033 हेल्पलाइन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अपग्रेड कर रहा है।

(इस फोटो को AI से बनाया गया है)

(इस फोटो को AI से बनाया गया है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आपात स्थिति या वाहन खराब होने की दशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यात्रियों को हेल्पलाइन 1033 के माध्यम से सुविधा दी जाती है, अब उसे ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से अपग्रेड किया जा रहा है।

आधुनिक सुविधा ऐसी होगी कि सहायता के लिए कॉल करने वाले का स्थान तुरंत कैप्चर होगा और संवाद के लिए बहुभाषा की भी सुविधा होगी।

AI से मर्ज होगा NHAI का 1033 

NHAI द्वारा बताया गया है कि हेल्पलाइन के आधुनिक तकनीक से लैस हो जाने के बाद भी इसमें मानवीय भूमिका वहां अवश्य रहेगी, जहां विशेष रूप से आपात स्थितियों में निर्णय और विवेक आवश्यक होते हैं। दरअसल, 1033 हेल्पलाइन वर्ष 2018 में शुरू की गई थी और यह 24 घंटे उपलब्ध है।

इसके माध्यम से यात्रियों को चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति, वाहन खराब होने, एंबुलेंस, क्रेन और गश्ती वाहनों से सहायता, टोल प्लाजा और फास्टैग से संबंधित समस्याओं आदि का समाधान किया जाता है।

प्राधिकरण का दावा है कि यह हेल्पलाइन वर्तमान में 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों को कवर करती है और प्रतिदिन लगभग 15,000 काल प्राप्त करती है।

रियल टाइम ट्रैक करेगा सिस्टम 

नई प्रणाली से यह सुधार हो जाएगा कि काल प्राप्त करने और आवश्यक स्थान पर सहायता भेजने के लिए बेहतर प्रणालियां विकसित हो जाएंगी।

आपातकालीन टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में मदद करने के लिए काल करने वाले के स्थान को वास्तविक समय में कैप्चर किया जा सकेगा। विभिन्न भारतीय भाषाओं में काल का प्रबंधन करने में एआई की सहायता ली जाएगी।

सबसे उपयुक्त एंबुलेंस, क्रेन या गश्ती वाहन की पहचान करने और भेजने में मदद करने वाली प्रणाली होगी। इसके अलावा यात्रियों को घटनाओं और अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के बारे में समय पर सलाह दी जा सकेगी।

NHAI के अधीन कार्यरत कंपनी इंडियन हाइवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आइएचएमसीएल) ने नेक्स्ट जेनरेशन 1033 हेल्पलाइन, काल सेंटर के विकास, डिजाइन, तैनाती, संचालन और रखरखाव के लिए एक्सप्रेशन आफ इंट्रेस्ट (ईओआइ) आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें- Local Toll Pass: टोल के 20 किमी दायरे में रहते हैं? NHAI के नए फैसले से बचेंगे आपके पैसे और समय

यह भी पढ़ें- Local Toll Pass : NHAI ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 Km के दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा