विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: कड़ाके की ठंड के बीच हुआ उत्तर भारत में नए साल का स्वागत, जानें नए साल पर देशभर के मौसम का अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 01 Jan 2023 08:10 AM (IST)

Weather News नए साल से ठंड का दौर फिर से लौटने वाला है। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 ...और पढ़ें

कड़ाके की ठंड के बीच हुआ उत्तर भारत में नए साल का स्वागत
कड़ाके की ठंड के बीच हुआ उत्तर भारत में नए साल का स्वागत

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Weather Update 01 January नए साल पर लगभग पूरे देश के लिए शुष्क मौसम रहने वाला है। साथ ही पूरे उत्तर, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और देश के पूर्वी हिस्सों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पिछले दो दिन दिल्ली को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है। आइए एक नजर डालते हैं पूरे देश में नए साल के दौरान संभावित मौसम की स्थिति पर।

नए साल के शुरुआत के साथ ही ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे (Cold Wave and Fog) ने दस्तक दे दी है। शीतलहर के चलते पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर मुख्य रूप से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के क्षेत्रों पर रहेगा।

नए साल के लिए मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि नए साल के पहले दिन पिछले दिनों के मुकाबले सर्दी से राहत मिलेगी। आने वाले 6दिनों को तक घना कोहरा होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 6 दिनों का येलो अलर्ट भी जारी किया है। साल के पहले दिन न्यूनतम पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण दो दिन बाद फिर से ठंड बड़ सकती है।

दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन तक घना कोहरा होगा। ऐसे में विभाग ने छह दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। नए वर्ष के पहले दिन भी सुबह में घना कोहरा होगा। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम से ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइएमडी की ओर से कहा गया है कि हिमालय से बर्फीली हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी लाएंगी।

मुरादाबाद में कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम

मुरादाबाद में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम दिखाई दी। आईएमडी के अनुसार, मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि बहुत घना कोहरा आज भी बना रहेगा।

पंजाब में घनी धुंध से होगा नववर्ष का स्वागत

पंजाब में घनी धुंध से होगा नववर्ष का स्वागत पंजाब में पिछले दो सप्ताह से शीत लहर चल रही है और सुबह शाम घनी धुंध पड़ रही है। नववर्ष पर भी कड़ाके की ठंड और धुंध छाई रहेगी। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने ओरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग ने नए साल पर लोगों को यात्रा नहीं करने की अपील की है। इसका कारण कई जिलों में धुंध के चलते विजिबिलिटी जीरो रहना बताया जा रहा है। पंजाब के कई जिलों में नए साल के दिन धूप न निकलने की संभावना है। इससे कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नए साल की शुरुआत गुनगुनी धूप के बीच होगी। हालांकि, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह घना कोहरा छाये रहने और हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान

बता दें कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली में ठंड में कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो दिल्लीवासियों के लिए यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड से होगा। विभाग ने बताया कि नए साल के पहले दिन तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अन्य राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है।

उत्तर भारत में शीतलहर

उत्तर भारत की बात करें तो पहाड़ों में बारिश नहीं होगी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ दूर जा चुका है। हालांकि नए साल पर कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी जा सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो 1 जनवरी को धुंध भरी सुबह से शुरुआत हो सकती है, जहां तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में कुछ सर्द मौसम की स्थिति देखने को मिलेगी। इन क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें- Cold Wave in Delhi: घने कोहरे के बीच हुई दिल्लीवासियों की नए साल की शुरुआत, जानें New Year पर मौसम का हाल

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना-दिल्ली करते-करते विमान में कटी 170 यात्रियों की रात, 16 घंटे देरी के चलते पटना एयरपोर्ट पर हंगामा