विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PUC के नियमों में बड़ा बदलाव, हर साल नहीं करानी होगी गाड़ियों की जांच; कैसे तय होगी प्रदूषण सर्टिफिकेट की वैधता?

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:00 PM (IST)

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव किया है, जिसमें वैधता अब वाहन की उम्र पर आधारित होगी। 

पीयूसी के नियमों में बड़ा बदलाव  (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर को AI की मदद से बनाई गई है।)

पीयूसी के नियमों में बड़ा बदलाव  (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर को AI की मदद से बनाई गई है।)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कर ली है। केंद्रीय मोटर व्हीकल कानून-1989 में यह संशोधन प्रस्तावित किया गया है कि वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र की अवधि बीएस उत्सर्जन मानकों की बजाए वाहनों की उम्र के आधार पर किया जाए।

यह प्रस्ताव लागू होने के बाद पुराने वाहनों को जहां वर्तमान व्यवस्था की तुलना में अधिक बार प्रदूषण जांच करानी होगी, जबकि नए या कम प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-6 श्रेणी के निजी वाहनों को छह माह या प्रत्येक वर्ष जांच से राहत मिलेगी और उनके पीयूसीसी की वैधता अवधि तीन वर्ष हो जाएगी।

वर्तमान नियम में बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 के पीयूसीसी की वैधता छह और बीएस-4 के लिए 12 माह है।

यह है नया प्रस्ताव

  • बीएस-1, बीएस-2 और बीएस-3 वाहन- 3 महीने
  • बीएस-4 वाहन- 6 महीने
  • बीएस-6- निजी वाहन, पहली बार पंजीकरण की तिथि से 6 वर्ष तक: तीन वर्ष
  • 6 से 10 वर्ष तक- एक वर्ष
  • 10 वर्ष से अधिक- छह महीने

बीएस-6 परिवहन वाहन

  • पहली बार पंजीकरण की तारीख से 6 वर्ष तक- दो वर्ष
  • 6 से 10 वर्ष तक- एक वर्ष
  • 10 वर्ष से अधिक- छह महीने

पंजीयन की तिथि से तय होगी वाहन की उम्र

प्रस्ताव में निजी वाहन से आशय गैर परिवहन वाहन जैसे निजी कार और बाइक से है, जबकि परिवहन वाहन में टैक्सी, बस और मालवाहक वाहन शामिल हैं। वाहन की उम्र की गणना उसके पहली बार रजिस्ट्रेशन की तारीख से होगी।

इसके साथ में प्रस्ताव में कहा गया है कि यदि किसी वाहन का पीयूसीसी संशोधन लागू होने से पहले बना हुआ है और उसकी वैधता छह महीने है तो ऐसी स्थिति में नए नियम लागू होते ही पुराने प्रमाण पत्र की वैधता नहीं बदलेगी। जब वाहन मालिक पहली बार पुराने प्रमाण पत्र का नवीनीकरण कराएगा, तभी नई वैधता अवधि लागू होगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।