बिग बी ने चुकाए किसानों के ऋण
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक नया रूप सामने आया है। उन्होने महाराष्ट्र के वर्धा जिले मे कर्ज के बोझ से दबे किसानो की मदद को हाथ बढ़ाया है। बिग बी ने वर्धा के 90 किसानो को शनिवार को चेक दिया, ताकि वे कर्ज चुका सके। देश मे विदर्भ ऐसा क्षेत्र है, जहां हर साल कर्ज के बोझ तले दबे किसानो की आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले सामने आते है।
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक नया रूप सामने आया है। उन्होंने महाराष्ट्र के वर्धा जिले में कर्ज के बोझ से दबे किसानों की मदद को हाथ बढ़ाया है। बिग बी ने वर्धा के 90 किसानों को शनिवार को चेक दिया, ताकि वे कर्ज चुका सकें। देश में विदर्भ ऐसा क्षेत्र है, जहां हर साल कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की आत्महत्या के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।
बिग बी 24 अन्य जरूरतमंद किसानों को भी चेक देंगे। जिले के 20 से अधिक गांवों से जरूरतमंद किसानों का चयन वर्धा और मुंबई के रोटरी क्लब ने किया है। ये चेक कुल 30 लाख रुपये के हैं, जो बच्चन ने दान स्वरूप दिए हैं।
वर्धा के रोटरी क्लब के सदस्य व पूर्व अध्यक्ष महेश मकोलकर ने बताया कि बच्चन ने खुद ही किसानों की मदद की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही इन गांवों में जाकर कर्जदार किसानों का पता लगाया गया था, जिनमें उन्होंने 114 किसानों के नाम का चयन किया है। मकोलकर ने कहा, 'गत शनिवार को हुए एक समारोह में 90 किसानों को चेक सौंप दिए गए। सूची में शामिल बाकी जो किसान नहीं आ पाए थे, उनके घर चेक पहुंचाए जाएंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर