Move to Jagran APP

COVID-19 cases in India: 24 घंटों में 11 हजार से अधिक नए मामले, 118 नई मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के नए मामलों में संक्रमितों की संख्या 11 हजार से अधिक है और इस दौरान कुल मरने वालों की संख्या 118 है। अब तक देश में 1 करोड़ 7 लाख 50 हजार से अधिक संक्रमित हो चुके हैं।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 10:35 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 10:35 AM (IST)
COVID-19 cases in India: 24 घंटों में 11 हजार से अधिक नए मामले, 118 नई मौतें
COVID-19 के नए मामलों का आंकड़ा 11 हजार से अधिक

 नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 11 हजार 4 सौ 27  नए मामले सामने आए और इस अवधि में 118 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 7 लाख 57 हजार 6 सौ 10 हो गई वहीं अब तक देश के तमाम राज्यों में मरने वाले संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 3 सौ 92 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, यह डाटा सामने आया है।

loksabha election banner

मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अभी कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 68 हजार 2 सौ 35 है और इस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 34 हजार 9 सौ 83  है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब देश में रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसद हो गया है जो दुनिया में सबसे अधिक है। मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी से देश में वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हुआ और अब तक इसके तहत देश भर के कुल 37 लाख 58 हजार 8 सौ 43 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में रविवार तक  कोविड-19 के लिए कुल 19 करोड़ 70 लाख 92 हजार 6 सौ 35 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से 5 लाख 4 हजार 2 सौ 63 सैंपल की केवल रविवार को जांच की गई। 

मिजोरम सरकार के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने बताया, 'पिछले 24 घंटों के दौरान मिजोरम में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। कुल कोविड-19 संक्रमित मामलों की संख्या अब राज्य में 4,372 है। इसमें 33 सक्रिय मामले हैं और संक्रमण से स्वस्थ हो चुके 4,330 मामले हैं वहीं अब तक इस संक्रमण के कारण कुल 9 लोगों की मौत हो चुकी। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 140 नए मामले सामने आए हैं। उपचार के बाद 211 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 संक्रमितों की मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.