विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Aadhaar App: मोबाइल नंबर अपडेट से होटल बुकिंग तक... नए आधार एप से घर बैठे कर सकेंगे ये जरूरी काम

By RAJEEV KUMAREdited By: Garima Singh
Published: Wed, 28 Jan 2026 08:27 PM (IST)

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार के दुरुपयोग को रोकने और सेवाओं को सुगम बनाने के लिए नया आधार ...और पढ़ें

चेहरे के सत्यापन से मोबाइल नंबर अपडेट करें।

चेहरे के सत्यापन से मोबाइल नंबर अपडेट करें।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राजीव कुमार, नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार के गलत इस्तेमाल को रोकने और आधार से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को बिना किसी झंझट के उपलब्ध कराने के लिए नया आधार एप लांच किया है।

इस नए आधार एप की मदद से मोबाइल फोन नंबर अपडेट कराने के लिए किसी सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार एप के जरिए ही चेहरे के सत्यापन से मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा।

आधार एप के इस्तेमाल से आप अपने आधार की सीमित जानकारी ही दूसरे को मुहैया करा सकेंगे। अभी किसी होटल बु¨कग या इस प्रकार की अन्य सेवा लेने के दौरान आधार कार्ड का फिजिकल कापी मांगा जाता है।

AADHAAR

चेहरे के सत्यापन से मोबाइल नंबर अपडेट करें

फिजिकल कापी के जरिए आपका पता, आपके पिता का नाम जैसी जानकारी भी चली जाती है। अगर सेवा देने वालों को सिर्फ अपना नाम और उम्र बताना है तो एप की जरिए उन्हें सिर्फ सीमित जानकारी दे सकेंगे।

मुख्य रूप से आधार की फिजिकल कापी के दुरुपयोग को रोकने के लिए आधार एप लांच किया गया है। एयरपोर्ट पर भी फिजिकल आधार कार्ड की जगह आधार एप से अपनी पहचान करा सकेंगे।

इस एफ के जरिए ऑफलाइन तरीके से भी आधार का वेरिफिकेशन हो सकेगा। यहां तक कि इस एप से जुड़ने के बाद आप बिना कोई पहचान दिखाए या जन्मतिथि बताए बगैर अपनी उम्र का सत्यापन करा सकेंगे।

unnamed (2)

सीमित जानकारी साझा कर आधार का दुरुपयोग रोकें

आधार एप को यही तक सीमित नहीं रखा गया है। यूआईडीएआई की तरफ से इस एप को औपचारिक रूप से बुधवार को लांच किया गया परंतु अब तक एक करोड़ लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं।

इस एप से विभिन्न प्रकार की सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियां जुड़ रही हैं ताकि सेवा प्रदान करने के दौरान आधार एप के जरिए ही ग्राहक की पहचान हो जाए।

गूगल, सैमसंग, गुजरात पुलिस जैसी कई एजेंसियां व कंपनियां आधार एप से जुड़ गए हैं। गूगल और सैमसंग ने अपने वैलेट को आधार एप से जोड़ा है। इस एप से होटल-रेस्टोरेंस, बस सेवा मुहैया कराने वाली कंपनियां भी जुड़ र ही है।

unnamed (1)

होटल बुकिंग, बैंक खाता खोलने जैसी सुविधाएं

ऐसे में आधार एप पर जाकर बिना किसी झंझट के होटल व रेस्टोरेंट बुकिंग भी कराए जा सकेंगे। क्योंकि आधार एप से जुड़ने के बाद बु¨कग कराने पर होटल वाले फिजिकल आधार कार्ड देने की जरूरत नहीं होगी। वैसे ही बैंकों के इस एप से जुड़ जाने पर यूजर ऑनलाइन अपना खाता भी खोल सकेगा।

प्रोपर्टी खरीदने व बेचने वाले एक-दूसरे का सत्यापन कर सकेंगे। आधार एप में डिजिटल प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा गया है। इस साल डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (डीपीडीपी) एक्ट लागू हो जाएगा।

ऐसे में किसी भी व्यक्ति के डिजिटल डाटा को उसकी सहमति के बगैर शेयर नहीं किया जा सकेगा। आधार एप पर यह विकल्प भी दिया गया है कि कोई यूजर किस सीमा तक अपना डिजिटल डाटा शेयर करना चाहता है या फिर नहीं करना चाहता है।