विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत

Published: Sun, 22 Nov 2026 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 04:42 PM (IST)

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दो दिवसीय यात्रा में ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह का उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया (तस्वीर- PTI)

भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह का उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वागत किया (तस्वीर- PTI)

HighLights

  1. नेपाल के पीएम बालेन शाह का पहला आधिकारिक भारत दौरा।

  2. नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया स्वागत।

  3. ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह पद संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। दो दिवसीय इस राजकीय दौरे के दौरान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर खास चर्चा होगी।

दिल्ली हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। बता दें कि बालेन शाह के साथ 34 सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और एक अलग व्यापारिक दल भी भारत आया है।

सोमवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता

नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के मुताबिक, बालेन शाह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे और आपसी सहयोग के विभिन्न समझौतों का आदान-प्रदान भी करेंगे।

इसके अलावा, बालेन शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। साथ ही राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और नेपाल-भारत बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे।

Nepal's PM arrives in India (1)

एजेंडे में क्या-क्या शामिल?

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे में विकास सहयोग, ऊर्जा, रेल-सड़क और हवाई कनेक्टिविटी, व्यापार व पर्यटन के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप्स, नवाचार और खेल जैसे नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर बात होगी।

पुराने विवादों पर भी चर्चा की उम्मीद

अच्छा गौर करने वाली बात यह है कि शाह के इस दौरे पर सहयोग बढ़ाने के साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों पर भी बातचीत होने की संभावना है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को लेकर सीमा विवाद तथा भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती से जुड़े मतभेदों पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के सलाहकार राजन भट्टराई ने उम्मीद जताई कि करीब 8 साल से लंबित 'एमिनेंट पर्सन्स ग्रुप' (EPG) की रिपोर्ट पर भी बात आगे बढ़ेगी। इसके अलावा नई पेट्रोलियम और गैस पाइपलाइन बिछाने तथा आपदा के बाद पुनर्निर्माण में भारत की मदद पर भी फोकस रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।