विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NEET-UG में 720 में मिले 705 अंक, 12वीं में दो विषयों में हुई फेल; इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में गुजरात की छात्रा

Published: Sun, 21 Jul 2024 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:33 PM (IST)

NEET-UG 2024 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट-यूजी का केंद्रवार और शहरवार नतीजा घोषित किया था। गुजरात की ...और पढ़ें

NEET-UG 2024: नीट-यूजी में गुजरात की छात्रा को मिले 705 अंक।
NEET-UG 2024: नीट-यूजी में गुजरात की छात्रा को मिले 705 अंक।

HighLights

  1. गुजरात की छात्रा की मार्क्स सीट हुई वायरल।
  2. 12वीं में भौतिक और रसायन विज्ञान में फेल।
  3. NTA ने केंद्र और शहरवार जारी किया रिजल्ट।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार दोपहर को पहली बार शहर और केंद्रवार NEET-UG का रिजल्ट जारी किया। गुजरात की एक छात्रा ने नीट-यूजी में 720 में 705 अंक प्राप्त करने में सफल रही। मगर दिलचस्प मामला यह है कि छात्रा गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में भौतिक और रसायन विज्ञान में फेल हो गई। इंटरनेट मीडिया पर छात्रा का नीट-यूजी और 12वीं का परिणाम वायरल है।

यह भी पढ़ें: NEET-UG: छह छात्रों के 720 में 720 अंक वाला झज्जर का केंद्र पार नहीं कर पाया 700 का आंकड़ा, NTA ने रिजल्ट किया अपलोड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह छात्रा अहमदाबाद की रहने वाली है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में छात्रा बेहतरीन अंक लाने में सफल नहीं हो सकी। मगर नीट-यूजी की परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए। नीट-यूजी में मिले अंक के आधार पर छात्रा को देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में आसानी से दाखिल मिल सकता है। छात्रा ने अखिल भारतीय स्तर पर नीट-यूजी परीक्षा में 1321 रैंक हासिल की है।

दोनों अंक पत्रों में एक जैसा नाम

इंटरनेट मीडिया पर छात्रा के कथित नीट-यूजी और 12वीं के अंकपत्र वायरल हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि ये दोनों अंकपत्र एक ही छात्रा के हैं। दोनों अंक पत्रों पर लिखा नाम एक जैसा है। मगर अन्य विवरण का मिलान नहीं हो पाया है।

                                छात्रा का 12वीं का परिणाम

विषय
पूर्णांक
प्राप्तांक
अंग्रेजी 100 59
रसायन विज्ञान 100 31
रसायन विज्ञान प्रैक्टिकल 50 33
भौतिक विज्ञान 100 21
भौतिक विज्ञान प्रैक्टिकल 50 36
जीव विज्ञान 100 39
जीव विज्ञान प्रैक्टिकल 50 38
कंप्यूटर 100 50
कंप्यूटर प्रैक्टिकल 50 45
कुल अंक 700 352

  

                            छात्रा का नीट-यूजी का पर्सेंटाइल

 विषय पर्सेंटाइल
भौतिक विज्ञान 99.89
रसायन विज्ञान 99.86
जीव विज्ञान 99.14
कुल
99.94

यह भी पढ़ें: पेपर लीक में गिरफ्तार छात्रों को अभी सस्‍पेंड नहीं करेगा पटना एम्स, निदेशक ने बताई ये वजह