विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET और JEE की फ्री कोचिंग अक्टूबर में होगी शुरू, हर छात्र को मिलेगा पर्सनल AI ट्यूटर

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:54 PM (IST)

अक्टूबर तक देश में ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग शुरू होगी, जिसमें छात्रों को एआई ट्यूटर और यूपीआई जैसी अध्ययन सामग्री मिलेगी। 

अक्टूबर तक शुरू होगी देश में ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग

अक्टूबर तक शुरू होगी देश में ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर तक देश में ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग की शुरूआत हो जाएगी। पीएम मोदी के ऐलान के बाद शिक्षा मंत्रालय इसे जमीन पर उतारने के लिए तेजी से जुटा है। साथ ही इसका जिम्मा आइआइटी मद्रास और उसके एक्सीलेंस एआइ सेंटर फार एजुकेशन यानी बोधन एआइ को सौंपा गया है।

वहीं इसे लेकर जो योजना सामने आयी है,उसमें इसे यूपीआइ की तर्ज पर शुरू किया जा सकता है, जहां स्कैन के साथ ही छात्रों को संबंधित विषय से जुड़ी सारी अध्ययन सामग्री मिल जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र को एक एआइ ट्यूटर भी मुहैया कराया जाएगा। जो पढ़ाई के दौरान चौबीसों घंटे मदद के लिए मुहैया रहेगा।

अक्टूबर तक शुरू होगी देश में ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग

शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी के ऐलान के बाद ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग के प्लेटफार्म को खड़ा करने को लेकर आइआइटी मद्रास व बोधन एआई के साथ शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी की दो बैठकें हो चुकी है। जिसमें कक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के हिसाब से बेहतर अध्ययन सामग्री मुहैया कराने पर चर्चा हुई है।

खासबात यह है कि एनसीईआरटी अभी भी दीक्षा पोर्टल पर प्रत्येक कक्षा के स्कूलों छात्रों को सभी विषयों से जुड़ी अध्ययन सामग्री मुहैया कराती है। प्रस्तावित मुफ्त कोचिंग को निजी कोचिंग के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बनाने पर भी चर्चा हुई है।

आईआईटी मद्रास और बोधन एआई संभालेंगे जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक इस ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग में नीट-यूजी और जेईई मेन जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाएगी। इसे लेकर एक विशेष योजना बनायी जा रही है। साथ ही आइआइटी कानपुर की मदद से पहले से संचालित मुफ्त कोचिंग प्लेटफार्म ‘साथी’ की विषयवस्तु का भी अध्ययन किया जा रहा है।

वहीं इसे दूरदराज क्षेत्रों तक आसानी से पहुंचाने को लेकर फोकस किया जा रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को देश के मध्यमवर्गीय परिवारों पर निजी कोचिंग के पड़ने वाले बोझ से निकालने के लिए ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग का एक नेटवर्क खड़ा करने का ऐलान किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।