विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lausanne Diamond League: Neeraj Chopra ने लुसाने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास, खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

By Amit SinghEdited By:
Published: Sat, 27 Aug 2022 02:17 AM (IST)

नीरज ने पहले प्रयास में 89.08 मीटर का थ्रो किया। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है 89.94 मीटर ...और पढ़ें

नीरज ने लुसाने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास
नीरज ने लुसाने डायमंड लीग जीतकर रचा इतिहास

नई दिल्ली, एजेंसियां: टोक्यो ओलिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के लुसाने में हुए डायमंड लीग में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने डायमंड लीग जीती है। नीरज ने इसके साथ ही सात और आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के लिए भी क्वालीफाई किया।

पहले ही थ्रो में बनाई बढ़त

24 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में बढ़त हासिल कर ली और उन्होंने दूसरे प्रयास में 85.18 मीटर का थ्रो फेंका। उन्होंने तीसरे प्रयास में हिस्सा नहीं लिया और चौथा प्रयास फाउल हुआ। नीरज ने फिर पांचवां प्रयास छोड़ा, जबकि छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 80.04 मीटर का थ्रो किया। शीर्ष तीन में रहने वालों को ही छठा प्रयास मिलता है। नीरज छह में से तीन प्रयास में ही स्कोर कर पाए, लेकिन अपने पहले प्रयास के दम पर शुरुआत से लेकर आखिर तक बढ़त बनाए रहे।

कामनवेल्थ गेम्स में नीरज नहीं थे भागीदार

टोक्यो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता जाकुब वादलेजक 85.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के कुरतिस थांप्सन 83.72 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज विश्व चैंपियनशिप के बाद यहां अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे। उन्होंने चोटिल होने के कारण कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लिया था।