विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भारी बहुमत से पारित होगा परिसीमन बिल', सत्र से पहले बोले NDA सांसद; राजनीतिक दलों से समर्थन में आने की अपील

Published: Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Nov 2026 02:04 AM (GMT+05:30)

एनडीए सांसदों ने विश्वास जताया है कि संसद में परिसीमन विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस जनहितैषी और महिला सशक्तीकरण के कदम का समर्थन करने की अपील की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. एनडीए सांसदों ने परिसीमन विधेयक पारित होने का भरोसा जताया।

  2. राजनीतिक दलों से विधेयक के समर्थन में आने की अपील।

  3. इसे जनहित और महिला सशक्तीकरण का कदम बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा और राजग सांसदों ने रविवार को भरोसा जताया कि संसद में परिसीमन विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा। इन सांसदों ने प्रस्तावित कानून का समर्थन करते हुए राजनीतिक दलों से इस कदम के पक्ष में आने की अपील की।

बंगाल के राजग सांसदों के रात्रिभोज में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पहुंचे भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, 'परिसीमन विधेयक पारित होगा।

आज खुद राहुल गांधी ने इसे साफ कर किया... ये लोग स्टालिन के पास भाग रहे हैं और राकांपा के पास जा रहे हैं; देखिए, उनके और कितने सहयोगी उनके विरुद्ध हो जाएंगे।

इस बार विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा। महिलाओं के अधिकारों को रोकने की कोशिश मत कीजिए... ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं, वहां बर्बादी तय है। इसलिए वह चाहे जितनी कोशिश कर लें, कुछ नहीं होगा।'

एनसीपीआई सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी कहा, 'हम परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हैं और यह भारी बहुमत से पारित होगा।'

मध्य प्रदेश के राजग सांसदों के रात्रिभोज के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचे ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भरोसा जताया कि इसे सभी पक्षों का समर्थन मिलेगा।

उन्होंने इसे जनहित और महिला सशक्तीकरण के लिए उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी समझदार राजनीतिक दल इस विधेयक का समर्थन करेगा।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।